{"_id":"5e6245d08ebc3eebc14931eb","slug":"late-night-high-voltage-drama-in-emergency-police-arrived-farrukhabad-news-knp548856639","type":"story","status":"publish","title_hn":"इमरजेंसी में देर रात हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा, पुलिस पहुंची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इमरजेंसी में देर रात हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा, पुलिस पहुंची
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। डा.राममनोहर लोहिया पुरुष अस्पताल की इमरजेंसी में गुरुवार रात पति-पत्नी में जमकर तूतू-मैंमैं हुई। पति ने यूपी-112 पर फोन किया कि पत्नी ने बेटी और पिता को विषाक्त पदार्थ खिला दिया है। पुलिस अस्पताल पहुंची, तो पत्नी भी आ धमकी। विवाद की सूचना पर पुलिस और प्रशासनिक सीएमएस ने पहुंचकर फटकार लगाई, तब मामला शांत हुआ। आधी रात को महिला ने पुत्री को उसके बाबा के पास लिटा दिया और चली गई।
शहर से कुछ दूरी पर बेवर रोड स्थित गांव धन्सुआ निवासी कोल्ड स्टोरेज कर्मी की तीन साल की पुत्री को बुधवार शाम पांच बजे बर्रइया ने काट लिया। चेहरे पर सूजन आने से उसकी आंखें बंद हो गईं और बेहोशी छा गई। मां ने उसे लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। गुरुवार को ससुर की तबियत खराब हुई, तो पति ने उन्हें भी लोहिया में भर्ती करा दिया।
इस पर पत्नी पुत्री को छोड़कर घर चली गई। गुरुवार रात करीब साढ़े 10 बजे पति ने यूपी-112 पर शिकायत कर दी कि पत्नी ने उनके पिता और पुत्री को जहर दे दिया है। इस पर पुलिस इमरजेंसी कक्ष में पहुंच गई। भनक लगते ही पत्नी भी आ धमकी। फिर क्या था करीब आधाघंटे तक हाईवोल्टेज ड्रामा हुआ।
विज्ञापन
पुलिस और प्रशासनिक सीएमएस डा.राजेश तिवारी ने महिला को पुत्री के पास और युवक को पिता के पास अलग-अलग वार्ड में रहने की हिदायत दे दी। डा.राजेश तिवारी ने बताया कि विषाक्त पदार्थ खिलाने जैसी कोई बात नहीं है।
वार्ड के लोगों ने बताया कि रात करीब साढ़े 11 बजे महिली ने पुत्री को ससुर के पास लिटा दिया। वह घर जाने की कह रही थी, तो पति भी बिफर गया। इस पर पत्नी ने जमकर विवाद किया। यहां तक कह डाला कि उसने कोर्ट मैरिज कर ली है। वह यहां नहीं रह सकती।
शोरगुल पर ड्यूटी स्टाफ ने जमकर फटकार लगाई, तो पत्नी घर चली गई। इस दौरान वार्ड में भर्ती मरीजों को खासी दिक्कतें हुईं। बच्ची अपने बाबा के पास बेड पर लेटी रही। प्रशासनिक सीएमएस ने कहा कि यदि यहां शोरगुल हुआ, तो वह पुलिस को सौंप देंगे।