फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   lapata balak ka sav mila

लापता बालक की नाक मुंह दबाकर हत्या कर फेंका गया शव

Sun, 27 Sep 2020 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
lapata balak ka sav mila
संकिसा। लापता बालक का शव शनिवार को एक शिक्षक के पुराने मकान में मिला। पहले उसके करंट की चपेट में आने की आशंका जताई गई लेकिन पोस्टमार्टम में नाक व मुंह दबने से मौत की पुष्टि हुई। बच्चे का शव देख परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन

मेरापुर थाना क्षेत्र के गांव दहेलिया निवासी किसान धर्मेश यादव का साढ़े तीन वर्ष का पुत्र रितिक शुक्रवार दोपहर लगभग 12 बजे पड़ोस में रह रहे चाचा नीलेश यादव के घर पर खेलने गया था। इसके बाद कई घंटे तक उसका कुछ भी पता नहीं चला। परिवार के लोग रितिक की खोजबीन कर रहे थे। शाम लगभग छह बजे रितिक का शव महेश मास्टर के बंद पड़े मकान के अंदर मिला। रितिक की कमर पर जलने का निशान था। इसकी जानकारी पर शनिवार सुबह पुलिस मौके पर पहुंची। छानबीन कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ कायमगंज राजवीर सिंह ने रितिक की मौत करंट लगने से होने की आशंका जताई। उन्होंने बताया कि बालक खेलते हुए बंद मकान में चला गया। दीवार के सहारे से कई तार वहां से निकले थे जो जगह-जगह कटे हुए थे। ऐसे में रितिक करंट की चपेट में आ गया होगा। रितिक की मां बेबी देवी का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। शनिवार को डॉ. सुमित ने शव का पोस्टमार्टम किया। उन्होंने बताया कि बच्चे की मौत नाक, मुंह दबने के कारण दम घुटने से हुई है। रितिक के चेहरे पर खरोचों के निशान भी पाए गए। एसओ धर्वेश यादव ने बताया कि अभी पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। परिजनों ने गांव में किसी से रंजिश न होने की बात बताकर किसी के खिलाफ तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed