{"_id":"5f6637098ebc3eb7052db3dd","slug":"lady-died-in-farrukhabad-farrukhabad-news-knp5836152130","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पिता ने पुलिस को दी सूचना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पिता ने पुलिस को दी सूचना
विज्ञापन
कंपिल में संदिग्ध हालात में शुक्रवार रात को महिला की मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे पिता ने पोस्टमार्टम कराने को पुलिस को तहरीर दी। महिला की दस वर्ष पहले शादी हुई थी। पिता ने ससुरालीजनों पर कोई आरोप नहीं लगाया।
जनपद शाहजहांपुर थाना कलान के गांव नया गांव शहवेगपुर निवासी राम सिंह शाक्य ने अपनी बेटी कमला देवी(28) का विवाह लगभग दस वर्ष पूर्व कंपिल थाना क्षेत्र के गांव पुरौरी निवासी राजाराम के पुत्र सुनील कुमार के साथ किया था। शुक्रवार रात कमला देवी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। सूचना पर पिता राम सिंह परिजनों के साथ कायमगंज के प्राइवेट अस्पताल में गए। वहां पुत्री को मृत देखकर परिजनों में कोहराम मच गया। वे लोग शव लेकर कंपिल थाने पहुंचे और पुलिस को जानकारी देने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराने को तहरीर दी।
थानाध्यक्ष देवेंद्र गंगवार की सूचना पर क्षेत्राधिकारी राजवीर सिंह गौर, तहसीलदार प्रदीप कुमार थाने पहुंचे। तहसीलदार ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कमला के दो बच्चे बेटी नंदनी(5), बेटा देव(7) है। पति खेती करता है। थानाध्यक्ष देवेंद्र कुमार गंगवार ने बताया कि महिला के पिता किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है।