{"_id":"611565308ebc3e7cb526d735","slug":"ladki-lapta-farrukhabad-news-knp6459096179","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोचिंग जाते वक्त गायब छात्रा की ड्रोन कैमरे से खोजबीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोचिंग जाते वक्त गायब छात्रा की ड्रोन कैमरे से खोजबीन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखबाद। कोचिंग को गई एक छात्रा वापस घर नहीं पहुंची। परिजनों को सूचना पर हरकत में आई पुलिस ने रात भर गली-मोहल्लों में खोजबीन की। गुरुवार सुबह में ड्रोन कैमरे से छात्रा को खोजा गया, मगर कुछ पता नहीं चल सका है।
मऊदरवाजा थाने के मोहल्ला रकाबगंज खुर्द निवासी 10 साल की दुर्गा नौ अगस्त की शाम 4 बजे घर से कोचिंग के लिए निकली थी। इसके बाद वह वापस नहीं पहुंची। परिजनों ने काफी खोजबीन की, मगर कुछ पता नहीं चला। पीड़ित परिवार ने इसकी सूचना थाना पुलिस को दी। इंस्पेक्टर अजय नरायण सिंह ने बुधवार शाम बीबीगंज, रायपुर, बजरिया चौकी के प्रभारियों संग टीमें बनाईं। टीमों ने क्षेत्र की सभी गलियों, मोहल्लों और संदिग्ध स्थानों पर खोजबीन की, मगर कुछ पता नहीं चल सका।
गुरुवार सुबह ड्रोन कैमरे की टीम को लगाया गया। टीम ने रकाबगंज के आसपास, टाउन हाल कांशीराम कालोनी आदि क्षेत्रों में कैमरा उड़ाकर खोजबीन की, मगर कुछ पता नहीं चल सका है। पुलिस अब घर से कोचिंग तक जाने वाले रूट पर घरों के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। इंस्पेक्टर ने बताया कि टीमें खोजबीन में लगी हैं। उम्मीद है कि शीघ्र ही सफलता मिलेगी।