फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Ladies on the road and jammed in front of the police station

महिलाओं ने सड़क पर लेट कर लगाया थाने के सामने जाम

Mon, 27 Sep 2021 12:26 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 27 Sep 2021 12:26 AM IST
विज्ञापन
Ladies on the road and jammed in front of the police station
संकिसा (फर्रुखाबाद)। घर से गई विवाहिता और युवक को थाने से गायब करने का आरोप लगाकर परिजनों ने पहले थाने में हंगामा किया फिर थाने के सामने सड़क पर लेटकर जाम लगा दिया। जाम खुलवाने में भीड़ की मोहम्मदाबाद कोतवाली से नोकझोंक भी हो गई। चौकी प्रभारी ने किसी तरह समझाकर तीन घंटे बाद जाम खुलवाया।
विज्ञापन

मेरापुर थाना क्षेत्र के ग्रामीण ने पुत्री का विवाह एटा जिले के थाना जैथरा निवासी युवक के साथ 17 जुलाई को किया था। पुत्री मायके आई थी। यहां से 18 सितंबर को रिश्ते के भाई के साथ कहीं चली गई। परिजनों ने गुमशुदगी दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

दरोगा सोमवीर सिंह महिला और युवक को गुरुग्राम में पकड़ लिया। जानकारी पर शनिवार को महिला के परिजन थाने पहुंचे। महिला ने परिजनों के साथ जाने से इनकार कर दिया। परिजन काफी देर तक मनाते रहे लेकिन महिला नहीं मानी। परिजन रविवार फिर से मनाने की बात कहकर चले गए। उधर, पुलिस ने पूछताछ के बाद महिला व युवक को छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार सुबह थाने पहुंचे परिजनों ने हंगामा कर दिया। परिजनों ने पुलिस पर दोनों को गायब करने का आरोप लगाया। थाने के सामने सड़क पर महिलाएं लेट नई। इससे जाम लग गया। प्रभारी एसओ सुरेश चंद्र समझाया लेकिन परिजन सुनने को तैयार नहीं थे। सूचना पर मोहम्मदाबाद कोतवाल दिलीप कुमार बिंद मौके पर पहुंचे। उनकी भी जाम लगाए लोगों से नोकझोंक हो गई। चौकी इंचार्ज हरिओम प्रकाश त्रिपाठी ने किसी तरह समझाकर शांत कराया। करीब तीन घंटे बाद जाम खुल पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed