फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Laborer playing cricket dies after being hit by bat

Farrukhabad News: क्रिकेट खेल रहे मजदूर की बैट लगने से मौत

Fri, 02 Feb 2024 01:20 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 02 Feb 2024 01:20 AM IST
विज्ञापन
Laborer playing cricket dies after being hit by bat
फर्रुखाबाद। क्रिकेट मैच में विकेट कीपिंग करते वक्त बैट टूटकर लगने से एक मजदूर की मौत हो गई। मध्य प्रदेश के जिला टीकमगढ़ थाना बड़गांव के गांव अंतौरा निवासी मुकेश अहिरवार (26) गांव के अन्य 13 लोगों के साथ जिले में मजदूरी करने आया था। सभी लोग अमृतपुर थाने के गांव ताजपुर में नाला निर्माण कर रहे हैं। गुरुवार को बारिश की वजह से निर्माण कार्य बंद था। लिहाजा दोपहर में गांव के युवकों के साथ मुकेश क्रिकेट मैच खेलने लगा।
विज्ञापन

बताते हैं कि मुकेश विकेट कीपिंग कर रहा था। अचानक गेंद लगने के बाद बैट टूटकर मुकेश के सीने में जा लगा। इस पर मुकेश मौके पर ही बेहोश होकर गिर गया। खिलाड़ियों में भगदड़ मच गई। कुछ ही देर में उसे पहले राजेपुर सीएचसी ले जाया गया। वहां से लोहिया अस्पताल लाया गया। डॉ. अभिषेक चतुर्वेदी ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

साथ में आए गांव के ही प्रकाश ने बताया कि करीब 25 दिन पहले सभी 13 लोग मजदूरी करने यहां आए थे। मुकेश दो भाइयों में बड़ा था। छोटा भाई सुरेश और मां रामबाई व पिता गोपी अहिरवार हैं। पत्नी सुनीता व दो बच्चों में एक बेटा और एक बेटी हैं। परिजनों को सूचना दे दी गई है। शव मोरचरी में रखवा दिया गया है। अस्पताल प्रशासन ने पुलिस को सूचना भिजवा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed