फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Kicking and punching at the registry gate, stampede

रजिस्ट्री गेट पर चले लात-घूंसे, भगदड़

Sat, 12 Feb 2022 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 12 Feb 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Kicking and punching at the registry gate, stampede
सदर तहसील में मारपीट के बाद रजिस्ट्री दफ्तार के बाहर लगी भीड़। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। खेत का बैनामा करने आए लोगों पर दूसरे पक्ष ने हमला बोल दिया। रजिस्ट्री गेट पर लात-घूंसे चलते देख तमाम लोग एकत्रित हो गए। कुछ लोगों ने बमुश्किल बीचबचाव कर मामला शांत किया। हालांकि पुलिस के पहुंचने तक मामला शांत कर दिया गया।
विज्ञापन

जहानगंज थाने के एक गांव का युवक अपने खेत का बैनामा करने सदर तहसील के रजिस्ट्री दफ्तर पहुंचा था। सुबह करीब 11 बजे गांव के ही कुछ लोेग पहुंच गए। जैसे ही युवक रजिस्ट्री दफ्तर में दाखिल होने चला कि दूसरे के लोगों ने हमला बोल दिया। बैनामा करने आया युवक जमीन पर गिर गया। कुछ ही देर में युवक के परिजन आ गए, तो दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई।
विज्ञापन

इस पर आसपास के लोग और अधिवक्ता भी पहुंच गए। काफी मशक्कत के बाद मामला शांत किया जा सका। सूचना मिलते ही थाना पुलिस भी पहुंच गई। मामले में समझौता होने के बाद पुलिस बैरंग लौट गई। मारपीट करने वाले लोग युवक पर तरह-तरह के आरोप लगा रहे थे। हालांकि बाद में बिना बैनामा किये ही युवक लौट गया। मारपीट के दौरान काफी देर तक दफ्तर का काम प्रभावित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed