फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Khalistan is spoiling law and order under the pretext of peasant movement

किसान आंदोलन के बहाने खालिस्तानी बिगाड़ रहे कानून व्यवस्था

Thu, 14 Jan 2021 11:26 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 14 Jan 2021 11:26 PM IST
विज्ञापन
Khalistan is spoiling law and order under the pretext of peasant movement
फर्रुखाबाद। आवास विकास कालोनी स्थित भाजपा कार्यालय में गुरुवार को कृषि कानूनों को लेकर चल रहे आंदोलन पर विधायक सुशील शाक्य ने प्रेसवार्ता की। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार किसानों के हित के लिए कृषि सुधार कानून लाई है। इसके विरोध की आड़ में खालिस्तानी कानून व्यवस्था बिगाड़ रहे हैं।
विज्ञापन

पत्रकारों से चर्चा में विधायक सुशील शाक्य ने कहा कि केंद्र सरकार किसानों के कल्याण और भलाई के लिए कृषि सुधार कानून लाई है। केंद्र की मोदी सरकार लोकतांत्रिक अधिकारों की सुरक्षा के लिए कटिबद्ध है। उम्मीद है कि सुप्रीम कोर्ट के निर्णय आंदोलनरत किसान भी स्वीकार करेंगे। आंदोलन के पहले दिन से केंद्र सरकार वार्ता से समाधान व उचित संशोधन पर अमल करने के लिए तैयार है। आंदोलन के बहाने खालिस्तानी समर्थकों, अन्य राजनीतिक दल व छोटे-छोटे गैंग किसानों को भ्रमित कर देश की कानून व्यवस्था को बिगाड़ रहे हैं। विधायक ने कहा कि किसान संगठन हाईवे छोड़कर अन्य जगहों पर आंदोलन कर सकते हैं, यह उनका अधिकार है। हिंसा, पथराव व अराजकता की स्थिति नहीं होनी चाहिए। विपक्षियों के पास अब कोई मुद्दा नहीं बचा है। इससे किसान आंदोलन के बहाने कानून व्यवस्था बिगाड़ने का प्रयास कर रहे हैं। विधायक ने कहा कि जनप्रतिधि का घेराव करने में भी विपक्षियों का हाथ है। इस मामले को वह जिलाधिकारी के सामने रखेंगे। जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता, किसान मोर्चा प्रदेश कार्यालय मंत्री कुलदीप दुबे, जिला महामंत्री हिमांशु गुप्ता, डीएस राठौर, मयंक सिंह बुंदेला और मीडिया प्रभारी शिवांग रस्तोगी भी वार्ता में मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed