फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   keshav prasad maurya

सपा जिसे समझती थी जागीर, बनेंगे भाजपा के किले : केशव

Thu, 17 Feb 2022 11:32 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 17 Feb 2022 11:32 PM IST
विज्ञापन
keshav prasad maurya
कंपिल में अभिवादन स्वीकार करते उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, पास में खड़ीं प्रत्याशी डॉ. सुर? - फोटो : FARRUKHABAD
कंपिल। सपा कन्नौज, फिरोजाबाद, बदायूं को अपनी जागीर समझती थी। सरकार के सुशासन के चलते ये जागीरें अब भाजपा के किले बनने जा रहे हैं। यह बातें उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कायमगंज विधानसभा क्षेत्र में कताई मिल के पास जनसभा में कहीं। यहां से भाजपा गठबंधन की पार्टी अपना दल से प्रत्याशी डॉ. सुरभि मैदान में हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि करहल में अपनी हार होती देखकर अखिलेश यादव मानसिक संतुलन खो चुके हैं। कन्नौज की सभा में उनका दर्द सामने आ गया। कानून की रक्षा करने वाली उत्तर प्रदेश की पुलिस भी अब अखिलेश को दुश्मन नजर आने लगी है। बोले कि यह गुंडई के खिलाफ चुनाव है। पुलिस के खिलाफ उनका बयान एक पूर्व मुख्यमंत्री का नहीं, बल्कि किसी अपराधी दल के मुखिया का लगता है। कहा कि भाजपा सरकार बनने के बाद अपराधी, माफियाओं पर बुलडोजर और तेजी से चलेगा। बीस फरवरी को सपा के साथ कांग्रेस व बसपा की भी जमानत जब्त हो जाएगी।
विज्ञापन

कहा कि भाजपा की सरकार विकास करती है। इसका अहसास सभी वर्गों को है। डबल इंजन की सरकार में प्रदेश के गरीबों को मुफ्त राशन मिला। सपा की सरकार में बिजली आती नहीं थी और भाजपा की सरकार में बिजली जाती नहीं है। पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के पुत्र व एटा के सांसद राजवीर सिंह राजू भइया, सांसद मुकेश राजपूत, दिल्ली के विधायक अनिल बाजपेई, अमृतपुर के प्रत्याशी सुशील शाक्य ने भी संबोधित किया। इससे पूर्व भाजपा कार्यकर्ताओं ने 51 किलो की माला व चांदी का मुकुट पहनाकर उपमुख्यमंत्री का स्वागत किया। विधायक अमर सिंह खटिक, मिथलेश अग्रवाल, पूर्व विधायक कुलदीप गंगवार, भाजपा के जिलाध्यक्ष रुपेश गुप्ता, राहुल गंगवार, डॉ. विकास शर्मा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed