{"_id":"56fec95b4f1c1bf446f00127","slug":"kaymganj-move-water-level-the-crisis","type":"story","status":"publish","title_hn":"कायमगंज में जलस्तर खिसका, संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कायमगंज में जलस्तर खिसका, संकट
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद
Updated Sat, 02 Apr 2016 12:57 AM IST
विज्ञापन
तंबाकू की फसल काटते किसान।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के ग्राम अताईपुर जदीद में पानी का जल स्तर घटने से किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें साफ देखीं जा सकती हैं। जलस्तर कम होने से किसानों की बोरिगें फेल हो गई हैं। पानी न लगने तंबाकू की फसल को नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन
गांव के किसान रामबहादुर का कहना है कि उनकी सात पुत्रियां हैं। सोचा था कि इस बार तंबाकू की फसल की पैैदावार अच्छी होगी।
फसल बेचकर वह अपनी बड़ी बेटी के हाथ पीले कर देंगे लेकिन पानी का जलस्तर अचानक घट जाने से फसल में तो नुकसान होगा ही। साथ ही पुन: गहरी बोरिंग कराने के लिए भी अधिक पैसा खर्च करना होगा। कल्लू सक्सेना का कहना है कि अचानक जलस्तर घटने से बोरिंग ने पानी देना छोड़ दिया। पड़ोसी की बोरिंग से पानी लिया तो कुछ देर बाद उसकी भी बोरिंग से पानी आना बंद हो गया।
विज्ञापन
किसान दशरथ ने बताया कि जलस्तर घटने से उन्हें समय से पहले ही तंबाकू की फसल काटनी पड़ गई, जिससे उनका हजारों का नुकसान हो गया। खालिद का कहना है कि पूरे गांव में करीब 70 प्रतिशत बोरिंग फेल हो गई हैं। इससे फसल चौपट होने के कगार पर पहुंच गई है। वीरेंद्र सिंह का कहना है कि कई वर्षों से बरसात कम होने से वाटर लेबल कम हुआ है।
विज्ञापन
प्रकाश पाल ने बताया कि फसल ही किसान का बजट होता है इस बार फसल क्या चौपट हु़ई कि साल भर का बजट ही बिगड़ गया। पानी की कमी से फसल कमजोर हुई है और कच्ची ही काटनी पड़ी। प्रधान आबिद हुसैन का कहना है कि पहले जो बोरिंग 110 व 120 फीट पर होती थी। वह अब 140 फीट के आसपास हो रही है। जलस्तर कम होने से किसान बर्बाद हो रहे हैं। उपजिलाधिकारी अजीत कुमार सिंह ने कहा कि अभी तक मेरे पास ऐसी कोई शिकायत नहीं आई है। मामले की जांच नलकूप विभाग से कराई जायेगी और किसानों की हर संभव मदद की जायेगी।