{"_id":"582b4d2a4f1c1b59368fef93","slug":"kaymganj-flashed-lines-outside-banks-in-the-dawn","type":"story","status":"publish","title_hn":"कायमगंज में भोर होते ही बैकों के बाहर लगीं लाइनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कायमगंज में भोर होते ही बैकों के बाहर लगीं लाइनें
अमर उजाला/फर्रुखाबाद
Updated Tue, 15 Nov 2016 11:30 PM IST
विज्ञापन
ग्रामीण बैंक में लगी लाइन।
- फोटो : bank
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मंगलवार को बैंकों के खुलने से पहले ही लोग लंबी कतार लगाकर नोट बदलने के लिए लाइन में लग गए। एटीएम के सामने का नजारा भी कुछ ऐसा ही नजर आया। गुरुनानक जयंती पर बैंकों के बंद रहने के चलते सोमवार को बैंक बंद रहे।
मंगलवार को एटीएम के बाहर लोगों की लंबी-लंबी कतारें लग गई। एटीएम में जल्द ही पैसे खत्म हो जाने से लोग निराश हो गए। रविवार को एक्सिस बैंक की शाखा में रुपये नहीं दिए गए। एक्सिस बैंक के शाखा प्रबंधक सिद्धार्थ निगम ने कहा कि कैश खत्म हो जाने के कारण पैसा नहीं बंट सका था।
उन्होंने बताया कि मंगलवार को बैंक में पूरे दिन ग्राहकों को भुगतान व नोट बदला गया।बैक के एटीएम से भी रुपये निकले। बैंक के मैनेजर ने ग्राहकों को जलपान भी कराया। उन्होंने कहा कि अब पैसे की कोई कमी नहीं है। रोज पैसा बांटा जाएगा। वहीं नगर की अन्य बैंकों में मंगलवार को भारी भीड़ रही। पुलिस दिन भर अपना पसीना बहाती रही।
विज्ञापन
ग्रामीण क्षेत्र बरझाला स्थित आर्यावर्त ग्रामीण बैंक में भी महिलाएं व पुरुष सुबह से ही लाइन लगाए रहे। दोपहर दो बजे तक सिर्फ रुपये जमा हुए। शाखा प्रबंधक महिपाल सिंह ने बताया कि बैंक में रविवार को कैश खत्म हो गया था। जो अभी तक नहीं आया।
वहीं विश्व हिंदू परिषद के गौ रक्षा प्रमुख प्रदीप सक्सेना ने एसबीआई बैंक के लाइन में लगे भूखे प्यासे लोगों को जलपान कराया।