फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Kanpur players won 26 medals in the divisional judo competition

Farrukhabad News: मंडलीय जूडो प्रतियोगिता में कानपुर के खिलाड़ियों ने 26 पदक झटके

Sat, 23 Aug 2025 11:35 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Sat, 23 Aug 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
Kanpur players won 26 medals in the divisional judo competition
फोटो-31, प्रतियोगिता के समापन पर विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। स्रोत कॉलेज
विज्ञापन


-कन्नौज सात, फर्रुखाबाद चार व इटावा ने जीते तीन मेडल
संवाद न्यूज एजेंसी
फर्रुखाबाद। माध्यमिक विद्यालयों की मंडलीय जूडो प्रतियोगिता शनिवार को क्रिश्चियन इंटर कॉलेज में हुई। इसमें कानपुर के खिलाड़ियों ने 26 मेडल जीते। इस दौरान मंडल के चार जिलों के 40 खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया।

प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रधानाचार्य अमित कुमार सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। अंडर 14 बालिका 27 किलोग्राम भार वर्ग में कानपुर की आध्या शर्मा, 32 में कानपुर की चाहत, 36 में इटावा की अनविका, 40 में कानपुर की अनन्या शर्मा, 44 में इटावा की पिरिध कुमारी, 44 किग्रा. में कानपुर की परमिता ने मेडल जीते। अंडर 17 बालिका 36 किग्रा. में कानपुर की वैष्णवी, 40 में साक्षी, 44 में निधि, 52 में सिंड्रेला कुमारी, 63 में इशिता, 70 में निष्ठा, 48 में सोनाली भारद्वाज, 57 में फर्रुखाबाद की कोमल ने बाजी मारी।
विज्ञापन

अंडर 19 बालिका वर्ग में 40 किग्रा. में कानपुर की संस्कृति, 44 में नर्मिता, 48 में फर्रुखाबाद की प्रज्ञा, 52 में रिया वर्मा व 70 में फर्रुखाबाद की जया चौहान विजेता रहीं। अंडर 14 बालक 25 किग्रा. भार वर्ग में कन्नौज के सोनू, 30 में योगेश, 40 में कानपुर के देवेश कुमार, 45 में अफ्फान, 50 में कार्तिक गुप्ता व 50 किग्रा. भार वर्ग में कानपुर के समर्थ शुक्ला ने जीत दर्ज की। अंडर 17 बालक 40 किग्रा. भार वर्ग में कन्नौज के रामजी, 45 में चंद्रबाबू, 50 में कानपुर के आयुष कुशवाह, 55 में कन्नौज के रजत गौतम, 60 में कानपुर के रुद्र प्रताप सिंह, 66 में अजय प्रताप सिंह, 73 में अजय महेंद्र पांडेय, 91 में कानपुर के आदित्य निगम ने सफलता अर्जित की।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंडर 19 बालक 50 किग्रा. में कानपुर के सौरभ शर्मा, 55 में आदित्य कुमार, 60 में कन्नौज के शिवम सिंह, 66 में नितिन, 73 में कानपुर के अनिकेत सिंह, 81 में आयुष सिंह व 90 किग्रा. भार वर्ग में विदित गुप्ता जीते। जिला क्रीड़ा सचिव अतुल एंथनी दास ने बताया कि जिले से बालक वर्ग में जूडो का कोई खिलाड़ी नहीं था। शकुंतला देवी इंटर कॉलेज की विजेता छात्राएं सहानपुर में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता खेलने सितंबर में जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed