फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   kanpur news,up news,farrukhabad news,farrukhabad crime,harsh firing

फर्रुखाबादः तिलक समारोह में हर्ष फायरिंग से दो बच्चे घायल

Wed, 06 Jul 2022 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 06 Jul 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
kanpur news,up news,farrukhabad news,farrukhabad crime,harsh firing
गांव सिकंदरपुर खास में परेशान बैठे अनुराग के परिजन। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
कंपिल। विवाह समारोह के दौरान प्रधान के पति ने फायरिंग कर दी। एक गोली पिस्टल में फंस जाने पर प्रधान पति उसे ठीक करने लगा, तभी फायर हो गया। गोली एक बच्चे के पेट को पार कर दूसरे को जा लगी। दोनों बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। एंबुलेंस के न पहुंचने पर बच्चे एक घंटे तक तड़पते रहे। बाद में टेंपों से उन्हें सीएचसी और फिर लोहिया अस्पताल ले जाया गया। जहां से सैफई रेफर किया गया। पुलिस ने प्रधान के पति को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

गांव सिकंदरपुर निवासी पप्पू कश्यप के पुत्र आकाश की शादी पड़ोसी रिश्तेदार श्रीपाल की पुत्री सोनी से तय हुई थी। सोमवार को शादी में रात 11 बजे गांव के शनिदेव के मंदिर पर खेत लगुन चढ़ रहा था। मौके पर रिश्तेदारों व गांव के बच्चों की भीड़ थी। इसी दौरान प्रधान हेमलता के पति सत्यपाल राजपूत ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से हर्ष फायरिंग कर दी।
विज्ञापन

मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि दूसरा फायर करते समय कारतूस पिस्टल में फंस गया। उसे सही करते समय अचानक फायर हो गया। पिस्टल से निकली गोली पास में खड़े राजीव कश्यप के पुत्र अनुराग (12) के पेट में लगने के बाद पार होकर शंभू के पुत्र प्रियांशु (10) को जा लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोली लगते ही दोनों बच्चे लहूलुहान होकर गिर पड़े। इससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इसी बीच प्रधान का पति मौके से भाग गया। घटना की सूचना पहले एंबुलेंस फिर यूपी 112 को दी गई। दोनों बच्चे घायल हालत में एक घंटे तक मौके पर पड़े रहे, लेकिन एंबुलेंस नहीं पहुंची। इस पर परिजन घायल बच्चों को टेंपो से लेकर थाने पहुंचे और घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने घायल बच्चों को सीएचसी कायमगंज भेजा।
वहां से गंभीर हालत होने पर बच्चों को लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया। हालत नाजुक होने पर लोहिया अस्पताल से दोनों बच्चों को सैफई के मेडिकल कालेज भेजा गया। घटना बाद किसी तरह शादी की रस्में पूरी की गईं। सुबह दुल्हन की विदाई हो गई।

सीओ ने फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और रात को ही मामले की जांच की। सीओ कायमगंज सोहराब आलम ने बताया कि प्रधान के पति को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके पास से लाइसेंसी पिस्टल बरामद कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed