फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   kanpur ki mahila khiladi jiti

दूसरे दिन कानपुर नगर की महिला खिलाड़ियों ने लहराया परचम

Sun, 14 Mar 2021 10:29 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 14 Mar 2021 10:29 PM IST
विज्ञापन
kanpur ki mahila khiladi jiti
पुलिस लाइन मैदान में दौड़ लगाते खिलाड़ी। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। 25 वीं कानपुर जोन पुलिस एथलेटिक्स प्रतियोगिता के दूसरे दिन रविवार को कानपुर नगर की महिला खिलाड़ियों ने परचम लहराया। प्रथम स्थान पर रहे खिलाड़ियों को गोल्ड मेडल देकर पुरस्कृत किया गया। जालौन के दो खिलाड़ियों को गोल्ड मेडल मिले।
विज्ञापन

10 किलोमीटर पैदल चाल प्रतियोगिता में इटावा की प्रियंका पहले, कानपुर नगर की हेमलता दूसरे, कानपुर देहात की सत्या तीसरे स्थान पर रहीं। 200 मीटर दौड़ में कानपुर नगर की पूजा नागर पहले, कानपुर देहात की अन्नू चौधरी दूसरे, दीपिका तीसरे नंबर पर रही। 3000 मीटर स्टेपिल चेस में कानपुर नगर की बबली ने प्रथम, फतेहगढ़ की रोशनी ने द्वितीय व गिरजेश ने तृतीय स्थान पाया। 400 मीटर दौड़ में कानपुर नगर की पूजा नागर ने पहला, फतेहगढ़ की चांदनी ने दूसरा, इटावा की स्नेहा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

400 मीटर बाधा दौड़ में कानपुर नगर की बबली पहले, इटावा की माला दूसरे, जालौन की रश्मि कटियार तीसरे स्थान पर रहीं। हैमर थ्रो में कानपुर नगर की अनुराधा ने पहले, जालौन की प्रगति ने दूसरे, फतेहगढ़ की रमा चौधरी ने तीसरे स्थान पर कब्जा किया। 20 किलोमीटर पुरुष पैदल चाल प्रतियोगिता में फतेहगढ़ के ओमवीर सिंह ने प्रथम, महेश ने द्वितीय, इटावा के धमेंद्र ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

10 किलोमीटर दौड़ में इटावा के राहुल ने पहला, फतेहगढ़ के धमेंद्र ने दूसरा, कानपुर नगर के कार्तिकेय ने तीसरा स्थान पाया। 3000 मीटर स्टेपिल चेस प्रतियोगिता में झांसी के हरीश कुमार ने प्रथम, इटावा के प्रमोद कुमार ने द्वितीय, धमेंद्र ने तृतीय स्थान पर कब्जा किया। हैमर थ्रो में कानपुर नगर के प्रिंस ने पहला, फतेहगढ़ के कृष्णकांत ने दूसरा व लवनीश ने तीसरा स्थान पाया। 400 मीटर बाधा दौड़ में जालौन के रूपेश पहले, ललितपुर के ललित कुमार दूसरे और फतेहगढ़ के प्रवीण कुमार तीसरे स्थान पर रहे। 200 मीटर दौड़ में जालौन के रमन ने प्रथम, इटावा के कुलदीप ने द्वितीय व कानपुर के विक्रांत ने तृतीय स्थान पर कब्जा जमाया है। सोमवार की शाम प्रतियोगिता का समापन होगा।

पुलिस लाइन मैदान में हैमर थ्रो में भाग लेते महिला खिलाड़ी। संवाद

पुलिस लाइन मैदान में हैमर थ्रो में भाग लेते महिला खिलाड़ी। संवाद- फोटो : FARRUKHABAD

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed