फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Kannauj farmer bought paddy in Kamalganj

कन्नौज के किसान का कमालगंज में खरीद लिया गया धान

Thu, 24 Dec 2020 11:41 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 24 Dec 2020 11:41 PM IST
विज्ञापन
Kannauj farmer bought paddy in Kamalganj
कमालगंज में सरकारी खरीद केंद्र पर भाजपा विधायक नागेंद्र सिंह राठौर से शिकायत करता किसान। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
कमालगंज। गुरुवार को कस्बा स्थित नवीन मंडी स्थित सरकारी धान व मक्का खरीद केंद्र पहुंचे भोजपुर भाजपा विधायक नागेंद्र सिंह राठौर को बड़ी गड़बड़ी मिली। यहां कन्नौज के तालग्राम निवासी एक किसान से 60 क्विंटल धान खरीद में जिले के मोहम्मदाबाद क्षेत्र के गांव नहरैया की जमीन के कागज लगे मिले।
विज्ञापन

विधायक ने लेखपाल से फोन पर बात की तो उसने कहा कि गांव में इस नाम के व्यक्ति की जमीन ही नहीं है। विधायक ने अफसरों को फोन कर किसानों की जमीन व फसल का सत्यापन कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

राठौर गुरुवार दोपहर को नवीन मंडी स्थित सरकारी धान व मक्का खरीद केंद्र पहुंचे। एएमओ रामनरेश यादव ने जानकारी दी कि धान खरीद का लक्ष्य 8 हजार क्विंटल था। लक्ष्य से अधिक 15,847 क्विंटल खरीद हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं मक्का खरीद लक्ष्य 15 हजार क्विंटल के सापेक्ष 8,583 क्विंटल की खरीद हुई है। अभिलेख देखने पर कन्नौज के तालग्राम निवासी गौरव पुत्र आदेश कुमार के नाम से 60 क्विंटल धान की खरीद दर्ज थी। इसमें मोहम्मदाबाद थाना क्षेत्र के गांव नहरैया की जमीन के कागज लगे थे।
विधायक ने क्षेत्रीय लेखपाल से बात की तो उसने कहा कि इस नाम के व्यक्ति की गांव में जमीन ही नहीं है। इसी बीच पहुंचे राजा नगला गांव के किसान गुरुदेव सिंह यादव ने विधायक से शिकायत की कि उनका 60 क्विंटल धान व 150 क्विंटल मक्का नहीं खरीदी जा रही है।
उन्हें केंद्र से लौटा दिया जाता है। विधायक ने डिप्टी आरएमओ विवेक सिंह से बात की। एसडीएम सदर अनिल कुमार से बात करके धान व मक्का देने वाले लोगों की जमीन का सत्यापन कराने को कहा।

विधायक ने कहा कि आढ़तियों की नहीं, बल्कि किसानों के धान व मक्का की खरीद हो। एएमओ ने विधायक को किसानों की सूची देते हुए कहा कि सत्यापन कराया जा सकता है। पंजीकृत व सत्यापित किसानों का ही धान व मक्का ख़रीदा गया है। इस दौरान शिव कुमार गोयल, आढ़ती संघ अध्यक्ष संजय कमल भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed