फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Kamlesh Kumari and Ram Niwas became the head

रैसेपुर से कमलेश कुमारी व अमरापुर मकोड़ा से रामनिवास प्रधान बने

Mon, 14 Jun 2021 10:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jun 2021 10:30 PM IST
विज्ञापन
Kamlesh Kumari and Ram Niwas became the head
कमलेश कुमारी और रामनिवास बने प्रधान
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। जनपद में हुए पंचायत उपचुनाव में नवनिर्वाचित दो प्रधानों की मौत के बाद चुनावी रण में उतरे परिजनों के सिर पर जीत का सेहरा बंध गया। मोहम्मदाबाद के गांव रैसेपुर में स्व.बृजेश की पत्नी, जबकि नवाबगंज की ग्राम पंचायत अमरापुर नगला मकोड़ा में स्व.जौहरी लाल का दामाद गांव में सरकार चलाएगा। वहीं 163 ग्राम पंचायत सदस्यों को प्रमाणपत्र सौंपे गए।
मोहम्मदाबाद प्रतिनिधि के अनुसार ग्राम पंचायत रैसेपुर में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में प्रधान पद बृजेश सिंह ने जीत हासिल की थी। उनकी मतगणना से एक दिन पहले ही मौत हो गई थी। उपचुनाव में उनकी पत्नी कमलेश कुमारी सहित 6 प्रत्याशी मैदान में थे। सोमवार को ब्लाक कार्यालय में हुई मतगणना में कमलेश कुमारी ने 655 वोट पाकर 151 मतों से जीत हासिल कर ली। एसडीएम सदर अनिल कुमार ने उन्हें प्रमाणपत्र सौंपा। दूसरे नंबर पर रहे रामकिशोर शर्मा को 504 वोट मिले। पहले चुनाव में भी रामकिशोर 144 वोटों से हारे थे।
विज्ञापन

नवाबगंज की ग्राम पंचायत अमरापुर मकोड़ा में नवनिर्वाचित प्रधान जौहरीलाल की मौत हो गई थी। उपचुनाव में उनकी पत्नी धनदेवी, दामाद सहित चार प्रत्याशी मैदान में उतरे थे। धनदेवी ने दामाद रामनिवास को चुनाव लड़ाया। रामनिवास ने 381 मत पाकर 51 वोटों से चुनाव जीत लिया। 330 वोट पाकर शिवदीप दूसरे नंबर पर रहे। इसके अलावा 39 सदस्य पदों पर चुनाव हुआ। एसडीएम सदर अनिल कुमार ने निर्वाचित ग्राम पंचायत सदस्यों को प्रमाणपत्र वितरित किए। जीते प्रत्याशियों को समर्थकों ने माला पहनाई और जश्न मनाते हुए वापस घर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

नवाबगंज प्रतिनिधि के अनुसार ग्राम पंचायत अमरापुर नगला मकोड़ा से प्रधान पद पर जीते रामनिवास को आरओ सय्यद शाहनवाज हैदर आबिदी ने प्रमाणपत्र सौंपा। इसके बाद 14 ग्राम पंचायत सदस्यों को प्रमाणपत्र दिए गए। ग्राम पंचायत रुखैया खालिकदादपुर के वार्ड 3 से नेमा देवी, गांव जरहरी के वार्ड 7 से यशवंती, इजौर के बार्ड 14 से श्रीदेवी, 15 से निशा, गांव
ज्योना के बार्ड 4 से सुधा, 5 से राजबहादुर, 7 से अनूप, गांव अचरा तकीपुर से रीता, गांव ज्योनी के वार्ड 8 से शीला, वार्ड 3 से जान मोहम्मद, गांव बिछौली के वार्ड 4 से संजीव, 9 से सुषमा देवी, गांव नगला मकोड़ा के वार्ड 6 से पुरुषोत्तम व गांव रमापुर दबीर के वार्ड 1 से वंदना ग्राम पंचायत सदस्य चुनी गईं।
डीडीओ दुर्गा दत्त शुक्ला, संबद्ध बीडीओ कौशल कुमार गुप्ता के अलावा थानाध्यक्ष अंकुश राघव पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। इसके अलावा शमसाबाद ब्लॉक में निर्वाचित 21 ग्राम पंचायत सदस्यों को प्रमाणपत्र दिए गए।
13 ग्राम पंचायत सदस्यों को दिए प्रमाणपत्र
राजेपुर। ब्लॉक कार्यालय में सुबह शुरू हुई मतगणना में क्षेत्र की सात ग्राम पंचायतों के 13 सदस्यों का परिणाम घोषित किया गया। इसमें महमदपुर गढ़िया के वार्ड 4 से संगीता, 5 से गिरंद, 7 से कलावती, 8 से मानशीला, 12 से अजय जाटव, वार्ड 13 से मनोरमा, ग्राम पंचायत हुसैनपुर राजपुर के वार्ड 12 से पुष्पेंद्र,

मुजहा के वार्ड 7 वीरू देवी, 8 से रामकिशोर, कड़हर के वार्ड 13 से गजरानी, दहेलिया वार्ड 9 शकुंतला से, हमीरपुर सोमवंशी से रेखा देवी, गूजरपुर गहलवार के वार्ड 7 से अनुपा ग्राम पंचायत सदस्य निर्वाचित हुईं। निर्वाचन अधिकारी सुरेश चंद ने प्रमाण पत्र दिए। एसडीएम अमृतपुर नरेंद्र सिंह, एडीओ अजीत पाठक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed