फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Kalpavasi is full of devotion

भक्ति की बयार में सराबोर हैं कल्पवासी

Mon, 15 Feb 2021 11:38 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 15 Feb 2021 11:38 PM IST
विज्ञापन
Kalpavasi is full of devotion
मेला रामनगरिया में शोभायात्रा में शामिल साधु। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। मेला रामनगरिया में स्नान, पूजन और मेला क्षेत्र में भीड़ बढ़ने लगी है। ट्रैक्टर ट्रॉली, दोपहिया और चार पहिया वाहनों से हजारों भक्त प्रतिदिन पंचालघाट पर पहुंच रहे हैं। परिवार और पड़ोसियों के साथ आने वाले भक्त स्नान के बाद घाट पर भगवान सत्यनारायण भगवान की कथा भी सुन रहे हैं। संतों के प्रवचन सुनने के लिए भी पंडालों में भीड़ लग रही है।
विज्ञापन

मेला रामनगरिया के उन्नीस दिन बीत चुके हैं। सर्दी भी कम हो गई है। इससे मेला क्षेत्र में भक्तों की भीड़ बढ़ गई है। एक-दो रात कल्पवास करने वालों की संख्या में भी बढ़ोत्तरी होने लगी है। ट्रैक्टर ट्रॉलियों और चार पहिया वाहनों से लोग परिवार के साथ शाम को मेला क्षेत्र पहुंच जाते हैं। रात में कल्पवास कर भोर पहर गंगा स्नान कर कथा सुनते रहे हैं। सुबह होते ही घाटों पर हर-हर गंगो के जयघोष गूंजने लगते हैं।
विज्ञापन

दुकानदारों के चेहरे पर दिखी रौनक
मेला बाजार में भीड़ होने से दुकानों से लोग खरीदारी कर रहे हैं। मनोरंजन क्षेत्र में भीड़ होने लगी है। सर्कस में कलाकार हैरतअंगेज करतब दिखा रहे हैं। मेले में दर्शकों, खरीदारों की संख्या बढ़ने से दुकानदारों के चेहरों पर रौनक दिखने लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज से खप्पर पूजा करेंगे बालक दास
बाबा बालक दास महाराज के क्षेत्र में ब्रह्मचारी बाबा बजरंग दास धूनी के पास अपनी अलख जगा रहे हैं। वह सुबह गंगा स्नान कर भजन पूजन में लग जाते हैं। वसंत पंचमी से खप्पर पूजा का शुभारंभ करेंगे। आदर्श क्षेत्र में ब्रह्मचारी स्वामी सत्यस्वरूप महाराज भागवत कथा सुना रहे हैं। यहां वसंत पंचमी से यज्ञ का आयोजन होगा। बच्चा स्वामी शिव स्वरूप महाराज के क्षेत्र में भी भक्त कथा का रसपान कर पुण्यफल अर्जित कर रहे हैं। मनोज भारती बाबा गुरु के क्षेत्र में सत्संग चल रहा है। श्रीपंच दसनाम जूना अखाड़े में महंत सत्यगिरी महाराज की अध्यक्षता में भंडारा हुआ। जिसमें साधु-संत समेत भक्तों ने भी प्रसाद लिया।
पेयजल आपूर्ति और सफाई व्यवस्था चरमराई
मेला रामनगरिया में भीड़ के बढ़ने के साथ पेयजल, सफाई और शौचालय आदि की व्यवस्था चरमरा गई है। कई साधु-संतों के क्षेत्र में कूड़े के ढेर लगे हैं। कई शौचालयों के गड्ढे भर गए हैं और हैंडपंप भी खराब पड़े हैं। दंडी स्वामी विष्णु बाबा ने बताया कि सफाई के लिए कई बार कह चुके हैं, लेकिन कोई सुनने वाला नहीं है। हैंडपंप भी खराब हैं।
हिंदी-अवधी लोकगीतों ने मनमोहा
सांस्कृतिक पंडाल में रविवार रात लखनऊ की आर मीनाक्षी ने हिंदी अवधी लोकगीत का कार्यक्रम प्रस्तुत किया। पंडाल में गीत सुनने के लिए भीड़ लग गई। कई तरह की झांकियां भी निकली गईं। लोकगीतों ने श्रोताओं का मनमोह लिया।

आकर्षक रही दंडी क्षेत्र की शोभायात्रा
दंडी क्षेत्र की शोभायात्रा चौथी सीढ़ी से स्वामी राजेश्वरानंद महाराज के नेतृत्व में निकाली गई। ठाकुरजी व गुरुजी महाराज की मूर्ति पालकी में विराजमान थी। जगह-जगह भक्तों ने शोभायात्रा का स्वागत किया है। शोभायात्रा में बैंडबाजों की ध्वनि पर साधु-संत झूम रहे थे। राम नाम का भजन कीर्तन करते हुए शोभायात्रा गंगा के तट पर पहुंची। पूजा अर्चना के बाद अपने क्षेत्र में समापन हुआ। वहां प्रसाद वितरण किया गया। शोभायात्रा की अध्यक्षता दंडी स्वामी का अध्यक्ष रामप्रकाश कर रहे थे। इस दौरान मुकुंद राम, आत्मस्वरूप, अवधबिहारी, सर्वेश कुमार, भोलेनाथ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed