{"_id":"1a7ec734e146c73a9a3d57f4804a981c","slug":"kalindi-will-be-continued-people-happy-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चलती रहेगी कालिंदी, हर्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चलती रहेगी कालिंदी, हर्ष
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
Updated Sun, 30 Nov 2014 11:30 PM IST
विज्ञापन
दिल्ली के लिए चलने वाली एकमात्र कालिंदी एक्सप्रेस ट्रेन अब सर्दियों में बंद नहीं होगी। कालिंदी बंद न होने पर सांसद का रविवार को स्वागत किया गया। इस दौरान सांसद ने कहा कि यात्रियों की सुविधाओं को लेकर उन्होंने रेलमंत्री से कालिंदी एक्सप्रेस बंद न किए जाने की मांग की थी।
प्रयास करेंगे कि यह ट्रेन भविष्य में बंद न हो।
जिले से दिल्ली के लिए एकमात्र कालिंदी एक्सप्रेस ट्रेन है। इस ट्रेन से जिले के अलावा मैनपुरी, कन्नौज के यात्रियों को भी सहूलियत है। हर साल सर्दियों में कोहरा का हवाला देते हुए इस ट्रेन को बंद कर दिया जाता है।
इस बार भी रेलवे बोर्ड ने 31 दिसंबर 2014 से 15 फरवरी 2015 तक कालिंदी को बंद करने का निर्णय लिया था। जिलेवासियों ने सांसद मुकेश राजपूत से इस ट्रेन को बंद न होने देने की मांग की थी। इसके बाद उन्होंने रेल मंत्री को ज्ञापन भेजकर ट्रेन चालू रहने देने की मांग की थी।
विज्ञापन
उन्होंने हवाला दिया था कि दिल्ली के लिए फर्रुखाबाद से कालिंदी एक्सप्रेस एकमात्र ट्रेन है। इस ट्रेन से रोजाना व्यापारी, दुकानदार आदि दिल्ली के लिए यात्रा करते हैं।
इसके अलावा कन्नौज, मैनपुरी जिले के यात्रियों को भी इस ट्रेन का लाभ मिलता है। ट्रेन के बंद न होने पर लोगों ने रविवार को सांसद मुकेश राजपूत का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। सांसद ने कहा कि सर्दियों में कालिंदी एक्सप्रेस बंद नहीं होगी। प्रयास कर रहे हैं कि भविष्य में यह ट्रेन बंद न हो।
इसके अलावा सप्ताह में चलने वाली आनंद विहार एक्सप्रेस को भी प्रतिदिन चलाने के लिए उन्होंने रेल मंत्री को ज्ञापन भेजा है। इसके साथ ही रेल मंत्री से दूरभाष पर भी इस ट्रेन को प्रतिदिन चलाए जाने की मांग की है।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष दिनेश कटियार, अनूप मिश्रा भाई जी, विमल कटियार, लज्जाराम वर्मा, दीनानाथ वर्मा और प्रेमपाल राजपूत व व्यापारी मौजूद रहे।