{"_id":"8732ddf2ae9bea73d351bbfec7e9e14a","slug":"kalindi-engine-failure-passenger-upset-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कालिंदी का इंजन फेल, यात्री परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कालिंदी का इंजन फेल, यात्री परेशान
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
Updated Tue, 12 Jan 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। चेनपुलिंग से कालिंदी का इंजन द्वारिकापुरी क्रासिंग नंबर आठ पर फेल हो गया। मालगाड़ी का इंजन भेजकर कालिंदी को फर्रुखाबाद रेलवे स्टेशन लाया गया। इसके चलते कालिंदी ढाई घंटे देरी से फर्रुखाबाद रेलवे स्टेशन पहुंची। एनाउंस न होने और ट्रेन लेट होने पर यात्रियों ने प्लेटफार्म पर जमकर हंगामा किया। उधर, कालिंदी के चक्कर में शिकोहाबाद-फर्रुखाबाद पैसेंजर ट्रेन भी दो घंटे देरी से शिकोहाबाद के लिए रवाना हुई।
विज्ञापन
भिवानी से चलकर फर्रुखाबाद आ रही कालिंदी एक्सप्रेस में द्वारिकापुरी क्रासिंग नंबर आठ के पास यात्रियों ने चेनपुलिंग कर दी। चालक एसके भारद्वाज के मुताबिक चेनपुलिंग होने से वैक्यूम प्रेशर बनना बंद हो गया। इससे इंजन जाम हो गया। चालक ने इंजन को काफी चलाने का प्रयास किया लेकिन कामयाबी नहीं मिल सकी।
विज्ञापन
सूचना पर स्टेशन प्रबंधक ने मालगाड़ी का इंजन द्वारिकापुरी भेजा। इसके बाद कालिंदी सुबह करीब 9.30 बजे फर्रुखाबाद रेलवे स्टेशन आ सकी। ट्रेन के लेट आने और एनाउंसमेंट न होने से यात्रियों ने प्लेट फार्म पर जमकर हंगामा किया। कई यात्री टिकट वापस कर लौट गए।
विज्ञापन
वहीं, कालिंदी एक्सप्रेस के चक्कर में प्लेटफार्म नंबर एक पर खड़ी फर्रुखाबाद से शिकोहाबाद जाने वाली शिकोहाबाद पैसेंजर ट्रेन भी दो घंटे लेट शिकोहाबाद के लिए गई।
स्टेशन प्रबंधक उमाशंकर प्रसाद कौशिक ने बताया कि कालिंदी एक्सप्रेस में यात्रियों ने द्वारिकापुरी के पास चेन पुलिंग कर दी। इससे इंजन फेल हो गया। इसी के चलते कालिंदी लेट हो गई। कालिंदी के चक्कर में ही शिकोहाबाद-फर्रुखाबाद पैसेंजर ट्रेन को भी दो घंटे देर से फर्रुखाबाद रेलवे स्टेशन से शिकोहाबाद के लिए छोड़ा गया। अन्य ट्रेनें समय से आईं। कालिंदी एक्सप्रेस सुबह 10 बजे कानपुर के लिए रवाना हुई।