{"_id":"6182ca0076a78c7bf71af752","slug":"jewelery-and-cash-worth-eight-lakhs-stolen-from-a-closed-house-farrukhabad-news-knp6621354182","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंद मकान से आठ लाख के जेवर व नगदी चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंद मकान से आठ लाख के जेवर व नगदी चोरी
विज्ञापन
मोहम्मदाबाद (फर्रुखाबाद)। बंद मकान से आठ लाख के जेवर व नगदी चोरी हो गए। दंपति छह माह से महाराष्ट्र में रह रहे हैं। उन्होंने परिवार के चार लोगों के खिलाफ लाखों की चोरी के आरोप में तहरीर दी है। पुलिस सूचना मिलते ही छानबीन में जुट गई।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला किदवईनगर निवासी स्मिता दीक्षित पति अजय कुमार दीक्षित के साथ छह माह से महाराष्ट्र के पुणे में रह रही हैं। बुधवार को दंपति चार बजे घर पहुंचीं। मकान के अंदर अलमारी खुली मिली। सोने की चेन, एक सोने का हार, सोने की चार चूड़ियां, दो सोने की अंगूठी, चांदी की पायलें, 3.50 लाख की नगदी गायब थी। जमीनों के बैनामे के कागजात भी नहीं थे।
स्मिता ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने गहनता से छानबीन की। स्मिता ने परिवार के चार लोगों पर चोरी करने का आरोप लगाया है। कोतवाल दिलीप कुमार बिंद ने बताया कि जांच के बाद आगे कीकार्रवाई की जाएगी।