{"_id":"647a33c05feac2b96e0b2617","slug":"jd-saw-arrangements-of-lohia-hospital-and-rajepur-chc-farrukhabad-news-c-12-1-266281-2023-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: जेडी ने लोहिया अस्पताल व राजेपुर सीएचसी की देखीं व्यवस्थाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: जेडी ने लोहिया अस्पताल व राजेपुर सीएचसी की देखीं व्यवस्थाएं
Fri, 02 Jun 2023 11:54 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Fri, 02 Jun 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त निदेशक कानपुर मंडल ने शुक्रवार को लोहिया अस्पताल व राजेपुर सीएचसी का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखीं। उन्होंने और सुधार करने के निर्देश दिए। इसके बाद सीएमओ कार्यालय में पल्स पोलियो अभियान की समीक्षा की।
संयुक्त निदेशक कानपुर मंडल डॉ. रचना गुप्ता सुबह यहां पहुंची। सीएमओ डॉ. अवनींद्र कुमार के साथ लोहिया अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने महिला अस्पताल में प्रसूताओं से मिलकर व्यवस्थाओं की जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने एसएनसीयू व पीकू वार्ड का निरीक्षण किया। उन्होंने बीएसएल-2 लैब भी देखी। इसके बाद जेडी ने डिप्टी सीएमओ डॉ. प्रभात वर्मा के साथ राजेपुर सीएचसी जाकर निरीक्षण किया। वहां सफाई व अन्य व्यवस्थाओं में सुधार करने के निर्देश दिए। शाम को सीएमओ कार्यालय में जेडी ने पल्स पोलियो अभियान की समीक्षा की। इस दौरान एसीएमओ डॉ. रंजन गौतम, डॉ. दलवीर सिंह, डॉ. दीपक कटारिया, डॉ. आरसी माथुर, डीपीएम कंचन बाला आदि मौजूद रहीं।