{"_id":"613a51358ebc3e887b7a162f","slug":"jammed-by-placing-dead-body-on-the-road-farrukhabad-news-knp651210611","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क पर शव रखकर लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क पर शव रखकर लगाया जाम
विज्ञापन
नितेश की फाइल फोटो। संवाद
- फोटो : FARRUKHABAD
शमसाबाद (फर्रुखाबाद)। डेयरी संचालक का शव रखकर परिजनों ने कायमगंज-फर्रुखाबाद मार्ग पर जाम लगा दिया। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि साझीदार ने जहर देकर डेयरी संचालक की हत्या की है। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर करीब डेढ़ घंटे बाद जाम खुलवाया। जाम लगने से सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गईं। डेयरी संचालक के पिता ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
गांव बलीपुर भगवंत उलियापुर निवासी नितेश (22) पुत्र पूसे लाल दूध डेयरी चलाता था। उसमें गांव का एक युवक हिस्सेदार है। सोमवार को नितेश की संदिग्ध हालात में जहरीला पदार्थ खाने से हालत बिगड़ गई थी। परिजनों सैफई इलाज के लिए ले गए थे, जहां बुधवार को उसकी मौत हो गई थी। परिजन शाम को शव लेकर घर पहुंचे।
गुरुवार सुबह साढ़े नौ बजे घर के सामने कायमगंज-फर्रुखाबाद मार्ग पर शव रखकर जाम लगा दिया। डेयरी के हिस्सेदार युवक पर जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया। परिजनों का आरोप था कि नितेश ने हिस्सेदार को पांच लाख रुपये दिए थे। रुपये मांगने पर दोनों में विवाद हुआ। इस हिस्सेदार ने नितेश को जहर दे दिया।
विज्ञापन
जाम लगाने की सूचना शमसाबाद थानाध्यक्ष फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और कार्रवाई आश्वासन देकर जाम खुलवाया। जाम लगने से करीब डेढ़ घंटे तक सड़क के दोनों ओर वाहन फंसे रहे। पूसे ने तहरीर में आरोप लगाया कि पुत्र ने जसवीर सिंह को अलग-अलग तारीखों में पांच लाख रुपये दिए थे। 6 सितंबर को पुत्र नितेश अपने रुपये मांगने के लिए जसवीर के घर गया था। जहां इन लोगों ने गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देकर नितेश को कुछ खिला दिया था। इससे उसकी मौत हो गई। थानाध्यक्ष दिग्विजय सिंह ने बताया कि जसवीर सिंह, इंद्रवेश, कुुलदीप और बदन सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

नितेश के गमगीन बैठे परिजन। संवाद- फोटो : FARRUKHABAD

कार्रवाई की मांग को लेकर जाम लगाए ग्रामीण। संवाद- फोटो : FARRUKHABAD