{"_id":"614cd20b8ebc3e0a0c3bacce","slug":"jammed-by-keeping-dead-body-demand-for-compensation-farrukhabad-news-knp6540340140","type":"story","status":"publish","title_hn":"शव रखकर लगाया जाम, मुआवजे की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शव रखकर लगाया जाम, मुआवजे की मांग
विज्ञापन
दरोगा से नोकझोंक करती महिलाएं। संवाद
- फोटो : FARRUKHABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कमालगंज (फर्रुखाबाद)। एचटी लाइन की चपेट में आकर जान गंवाने वाले युवक के परिजनों ने गुरुवार सुबह कानपुर-फतेहगढ़ मार्ग पर शव रखकर जाम लगा दिया। पुलिस ने समझाकर करीब एक घंटे बाद जाम खुलवा सकी। इस दौरान जाम में फंसे लोगों को दिक्कत उठानी पड़ी। बाद में ट्रक मालिक व परिजनों में समझौता हो गया।
थाना क्षेत्र के गांव सिंधौली निवासी वेदप्रकाश जाटव का 20 वर्षीय पुत्र सतेंद्र कुमार ट्रक में खलासी था। सत्येंद्र करीब 11 दिन पहले ट्रक पर मक्का लाद कर इंदौर गया था। उसके साथ गांव नारायनपुर गढ़िया निवासी ट्रक चालक विपिन गया था। इंदौर में मंगलवार को चना लोड हो रहा था। सत्येंद्र ट्रक में लगा पाइप निकाल रहा था। इसी दौरान पाइप ऊपर से गुजरी एचटी लाइन में छू गया। करंट की चपेट में आने से सत्येंद्र की मौत हो गई थी।
गुरुवार सुबह करीब दस बजे सत्येंद्र कुमार का शव एंबुलेंस से उसके घर पहुंचा। सत्येंद्र के भाई राजीव, जितेंद्र, बहन नन्हीं बिटिया व मां शीला देवी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। परिवार व मोहल्ले के करीब 50 से अधिक लोग कस्बा के रामलीला मैदान के पास स्थित ट्रक मालिक के घर के सामने पहुंचे। साढ़े 11 बजे मुख्य मार्ग पर रखकर जाम लगा दिया।
विज्ञापन
परिजन पांच लाख रुपये मुआवजे की मांग पर अड़े रहे। साढ़े 12 बजे पुलिस के ट्रक मालिक को हिरासत में लेने के बाद जाम खुलवाया जा सका। क्षेत्राधिकारी अमृतपुर अजेय कुमार शर्मा ने परिजनों से बातचीत कर कार्रवाई का भरोसा दिया। प्रभारी थानाध्यक्ष अमित कुमार शर्मा ने बताया कि मामले में दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया है।
ग्रामीणों व राहगीरों में हुई नोकझोंक
जाम के दौरान बाइक चालक ने किनारे से निकलने का प्रयास किया तो ग्रामीण उसे रोकने लगे। इस पर दोनों के बीच नोकझोंक हुई। ग्रामीणों से बैल गाड़ी चालक से भी विवाद हुआ। जाम में एंबुलेंस, स्कूल वाहन सहित बड़े वाहन फंसे रहे। बाइक सवारों को गलियों से निकाल दिया गया। आजाद नगर भटपुरा मरीज लेने जा रही एंबुलेंस को पुलिसकर्मियों ने काफी मशक्कत कर जाम से निकाला।

बाइक निकालने से लोगों को रोकते जाम लगाए ग्रामीण। संवाद- फोटो : FARRUKHABAD