{"_id":"60d4bdd48ebc3e2ee9773e55","slug":"jal-bharaoo-farrukhabad-news-knp6362181145","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिया बंद, औद्योगिक क्षेत्र जलमग्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिया बंद, औद्योगिक क्षेत्र जलमग्न
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। शहर की ठंडी सड़क पर देवरामपुर रेलवे क्रासिंग के पास एक पुलिया को बंद कर दिया गया। इससे रेलवे कालोनी को भले ही जलभराव से मुक्ति मिल गई, लेकिन औद्योगिक क्षेत्र की कई फैक्टरियों में पानी घुस गया है। इससे व्यापारी परेशान हैं। हालात ऐसे हैं कि दो-दो फीट पानी भरा हुआ है। लोगों ने समस्या के जल्द निस्तारण की मांग की है।
शहर के घेरशामू खां, ठंडी सड़क, औद्योगिक क्षेत्र आदि मोहल्लों का पानी देवरामपुर क्रासिंग पर बनी पुलिया से रेलवे पटरी के नीचे होकर जाता था। इससे रेलवे ट्रैक और रेलवे कालोनी में जलभराव की समस्या हो जाती थी। रेलवे अधिकारियों ने डीएम को पत्र लिखा। ईओ से वार्ता करके उन्होंने करीब 10 दिन पहले पुलिया बंद कर दी। इससे औद्योगिक क्षेत्र में जलभराव हो गया। समस्या के समाधान के लिए अभी तक नगर पालिका ने कोई प्रयास शुरू नहीं किए हैं। इससे लोगों में गुस्सा है।
नगर पालिका ईओ रविंद्र कुमार ने बताया कि फोन पर रेलवे अधिकारियों ने रेलवे कालोनी में जलभराव होने की बात कही थी। इस पर उन्होंने कालोनी में जाने वाले पानी को रोकने को कहा था। लेकिन रेलवे अधिकारियों ने मुख्य पुलिया ही बंद कर दी। यदि ऐसा है, तो वह भी नेकपुर में रेलवे का सहयोग नहीं करेंगे। वहां रेलवे ट्रैक पर पानी भर जाता है।
विज्ञापन
नगर पालिका परिषद जलभराव की समस्या से निजात दिलाने को नई पुलिया बनाने की तैयारी में है। इसके लिए मुख्य सड़क खोदी जाएगी। ईओ ने शांति व्यवस्था और यातायात दिक्कतों को देखते हुए कोतवाली पुलिस को सूचना दे दी है।