फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Jahrkhurani gang looted cash and bag from bus passenger

Farrukhabad News: जहरखुरानी गिरोह ने बस यात्री से नकदी व बैग लूटा

Sun, 13 Aug 2023 12:26 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 13 Aug 2023 12:26 AM IST
विज्ञापन
Jahrkhurani gang looted cash and bag from bus passenger
कायमगंज। गाजियाबाद से अपने घर आ रहे बेकरी कारीगर को जहरखुरानी गिरोह ने रोडवेज बस से जहरीला पदार्थ सुंघा दिया। नकदी और कपड़ों से भरा बैग व मोबाइल लूट लिया। पुलिस ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया।
विज्ञापन

कंपिल क्षेत्र के गांव नसरुल्लापुर निवासी खेमकरन का 21 वर्षीय पुत्र कन्हैयालाल गाजियाबाद में एक बेकरी में काम करता है। शुक्रवार रात वह अपने घर आने के लिए रोडवेज बस में सवार हुआ। रास्ते में जहरखुरानी गिरोह ने जहरीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर दिया। इसके बाद उसे लूट लिया। बेहोश कारीगर कायमगंज तक आ गया। बस के चालक व परिचालक ने उसे बेहोश हालत में कोतवाली के पास उतार दिया। पुलिस ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया। इलाज के बाद कुछ होश में आने पर उसने पुलिस कर्मियों को अपने घर का पता व मोबाइल नंबर बताया। पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। पिता ने बताया कि बस में सवार होने से पहले कन्हैयालाल ने घर फोन किया था। तब उसने बताया था कि वह कुछ कपड़े व 15 हजार रुपये लेकर घर आ रहा है। जहरखुरानी गिरोह ने उसका मोबाइल नकदी व कपड़ों का बैग लूट लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed