{"_id":"6197ed35f097bb03fb04fdf1","slug":"jaharkhuran-farrukhabad-news-knp664965810","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुणे से लौटे यात्री को जहरखुरान गिरोह ने लूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुणे से लौटे यात्री को जहरखुरान गिरोह ने लूटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। पुणे से घर लौट रहे एक यात्री को जहरखुरानों ने शिकार बना लिया। युवक लोहिया अस्पताल में भर्ती है।
जनपद मैनपुरी के थानाक्षेत्र बेवर के गांव बखिरिया निवासी मदन सिंह(50) को रोडवेज बस के चालक-परिचालकों ने शहर से सटे नगला खैरबंद के पास खाई में बेहोशी की हालत में फेंक दिया। सुबह आठ बजे ग्रामीणों ने देखा, तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना मिलने पर पुत्र गौरव सिंह और परिवार के लोग अस्पताल पहुंचे। गौरव ने बताया कि पापा महाराष्ट्र के पुणे में निजी कंपनी में नौकरी करते हैं। वह गुरुवार शाम आगरा से बेवर के लिए रोडवेज बस में सवार हुए थे।
रात साढ़े आठ बजे फोन पर उन्होंने बताया कि वह घिरोर आ चुके हैं। इसके बाद फोन बंद हो गया। कई लोग पापा को खोजने के लिए बेवर, मैनपुरी और फर्रुखाबाद की ओर आए। तो अस्पताल में भर्ती होने की सूचना मिली। उनके पास न तो मोबाइल, बैग और कोई पर्स, टिकट आदि है। जहरखुरान गिरोह ने सब कुछ लूट लिया है।