फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   ITI scramble to form today

आईटीआई में फार्म जमा करने को मारामारी

Sat, 16 Jul 2016 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फर्रुखाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/फर्रुखाबाद Updated Sat, 16 Jul 2016 11:19 PM IST
विज्ञापन
 ITI scramble to form today
आईटीआई में प्रवेश पाने के लिए अफरा-तफरी के बीच आवेदन फार्म जमा करते विद्यार्थी - फोटो : अमर उजाला
जिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में प्रवेश पाने के लिए आवेदन फार्म जमा करने के लिए संस्थान में छात्र-छात्राओं की भीड़ उमड़ी। फार्म जमा करने को लेकर अफरा-तफरी का माहौल रहा। घंटों लाइन में खड़े रहने के बावजूद कई छात्र-छात्राएं बगैर फार्म जमा किए ही लौट गए। कई छात्रों की फाइलें ही गुम हो गईं।
विज्ञापन



आईटीआई में प्रवेश पाने के लिए छात्र-छात्राओं का शनिवार को ठंडी सड़क स्थित जिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में इलेक्ट्रिशियन, फिटर, मोटर मैकेनिक और रेफ्रीजरेशन आदि ट्रेडों में प्रवेश पाने के लिए विद्यार्थी आवेदन कर रहे हैं। फार्म जमा करने की अंतिम तिथि 18 जुलाई है। शनिवार को सुबह 7 बजे से स्टूडेंटों का आना शुरू हो गया। सुबह 9 बजे के बाद कर्मचारियों ने फार्म जमा करने शुरू किए।
विज्ञापन


भीड़ अधिक होने के चलते दोनों खिड़कियों पर अफरा-तफरी का माहौल रहा। विद्यार्थी खिड़कियों पर चढ़कर आवेदन फार्म की फाइलें जमा कर रहे थे। कॉलेज प्रशासन की ओर से कोई व्यवस्था न होने के चलते फार्म जमा करने में अव्यवस्था का माहौल रहा। आपाधापी के चलते कई छात्राएं बगैर फार्म जमा किए ही वापस लौट गईं। फार्म जमा करने आए नितिन चतुर्वेदी, अर्जुन, विजय प्रताप यादव, अनुराग, कप्तान सिंह, नेहा, रुचि, माला और अनीता आदि छात्र-छात्राओं का कहना था कि वह लोग सुबह 7 बजे आईटीआई कालेज में आ गए। दोपहर 3.15 बजे तक उन लोगों के आवेदन फार्म जमा नहीं हो सके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सर्वेंद्र कुमार और विनय ने बताया कि संस्थान के कर्मचारियों ने उनके साथ अभद्रता की और उन्हें धक्के मारकर निकाल दिया। वहीं गौरव कुमार ने बताया कि उसने सुबह आवेदन फार्म की फाइल जमा की थी। लेकिन उसकी फाइल नहीं मिल रही है। बच्चों ने कालेज प्रशासन पर आरोप लगाया कि आवेदन फार्म जमा करने के लिए कालेज प्रशासन की ओर से कोई व्यवस्था नहीं की गई। इसके चलते अफरा-तफरी का माहौल रहा।  समाचार लिखे जाने तक आवेदन फार्म जमा करने के लिए छात्र-छात्राओं में अफरा-तफरी मची थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed