फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Irrigation department workers will protest if the government order is not withdrawn

Farrukhabad News: शासनादेश वापस न होने पर सिंचाई विभाग कर्मी करेंगे आंदोलन

Wed, 28 May 2025 11:58 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Wed, 28 May 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
Irrigation department workers will protest if the government order is not withdrawn
शासनादेश वापस करने की मांग को लेकर बैठक करते सिंचाई विभाग कर्मचारी। - फोटो : शासनादेश वापस करने की मांग को लेकर बैठक करते सिंचाई विभाग कर्मचारी।
फर्रुखाबाद। अनुपयोगी पद समाप्त करने का जारी शासनादेश के विरोध में सिंचाई विभाग कर्मियों ने आंदोलन करने का ऐलान कर दिया है। बुधवार को कर्मचारियों ने बैठक कर विचार-विमर्श किया और आंदोलन की रणनीति बनाई गई।
विज्ञापन


शासन से 14 मई को आदेश जारी कर सिंचाई विभाग के अनुपयोगी पदों को समाप्त करने को कहा गया है। इसी के बाद शासनादेश के विरोध में कर्मचारी उतर आए। 16 मई को प्रदेश स्तर पर कर्मचारियों के संगठनों ने संयुक्त कर्मचारी संघर्ष समिति का गठन किया और 20 व 21 मई को सभी जिलों में कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर प्रदेश व्यापी प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

इसी क्रम में बुधवार को नलकूप विभाग में सभी कर्मचारियों ने बैठक कर आंदोलन को मजबूत करने की रूपरेखा बनाई। कहा कि उपयोगी पदों को सरकार ने अनुपयोगी मानते हुए पद समाप्त करने का जो निर्णय लिया है, वह पूरी तरह गलत है। यदि 30 मई तक शासनादेश वापस न किया गया तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार जून को कलक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा जाएगा। इसके बाद 20 जून को मुख्य अभियंता कार्यालय में प्रदर्शन होगा। प्रमोद दीक्षित, राजेंद्र, निर्दाेष कुमार, मनोज यादव, प्रदीप, कौशलेश कुमार, राघवेंद्र सिंह, ज्ञानेंद्र, महेंद्र आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed