फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Investigation report of seven teachers including sacked master mind sought

बर्खास्त मास्टर माइंड समेत सात शिक्षकों की दरोगा ने मांगी जांच रिपोर्ट

Sat, 26 Dec 2020 06:35 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 26 Dec 2020 06:35 PM IST
विज्ञापन
Investigation report of seven teachers including sacked master mind sought
बर्खास्त मास्टर माइंड समेत सात शिक्षकों की मांगी जांच रिपोर्ट
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। फर्जी अभिलेखों से नौकरी करने में बर्खास्त हुए शिक्षकों पर दर्ज कराए गए मुकदमे की विवेचना शुरू हो गई है। विवेचक ने बीएसए को पत्र लिखकर बर्खास्त शिक्षकों के खिलाफ की गई जांच की रिपोर्ट देने की मांग की है।
मानव संपदा पोर्टल पर शिक्षकों की कुंडली फीड होने पर राज्य परियोजना कार्यालय से दो शिक्षकों के समान पैन नंबर समेत अन्य गड़बड़ी पकड़े जाने पर जांच हुई। इसमें अनामिका शुक्ला प्रकरण का मास्टर माइंड मैनपुरी जिले के नगला खरा निवासी सुशील कुमार कौशल दूसरे के अभिलेखों से सहायक अध्यापक पद पर नौकरी करते पाया गया।
विज्ञापन

इसके अलावा कायमगंज रेलवे रोड पृथ्वीदरवाजा निवासी शिक्षक पीयूष कुमार, मैनपुरी के पंजाबी कालोनी निवासी अजय सिंह, कंपिल के मांझगांव निवासी सूरजभान वर्मा, कायमगंज के दत्तू नगला निवासी अनिल कुमार, शमसाबाद के बलीपुर भगवंत उर्फ उलियापुर निवासी अर्चना यादव, अचरिया वाकरपुर निवासी ज्योति कटियार के अभिलेख फर्जी पाए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनके अभिलेखों की जांच एसआईटी से सूची आने पर हुई थी। इन सभी शिक्षकों को बर्खास्त करने के बाद 30 जून को कंपिल थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। इसकी विवेचना दरोगा देवी प्रसाद कर रहे हैं। उन्होंने बीएसए को पत्र भेज कर इन सभी शिक्षकों के निलंबन संबंधी जांच रिपोर्ट उपलब्ध कराने को कहा है, ताकि उसे विवेचना में शामिल किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed