{"_id":"61abb3e444336c57c10313b4","slug":"investigation-of-sarwan-s-death-caught-between-suicide-and-murder-farrukhabad-news-knp667728564","type":"story","status":"publish","title_hn":"आत्महत्या व हत्या के बीच फंसी सरवन की मौत की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आत्महत्या व हत्या के बीच फंसी सरवन की मौत की जांच
विज्ञापन
कंपिल (फर्रुखाबाद)। छात्र सरवन की मौत के मामले में पुलिस अभी किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फांसी लगने से मौत होने पुष्टि हुई है लेकिन परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं। पुलिस छात्र के मोबाइल की काल डिटेल निकालकर जांच कर रही है।
गांव लोधीपुर निवासी कक्षा 10 के छात्र सरवन पुत्र रामौतार का शव गुरुवार को घर के आंगन में रसोई में पड़ा मिला था। अंत्येष्टि के दौरान गले पर रगड़ व चेहरे पर चोटों के निशान देखकर पिता ने पुलिस को सूचना दी थी। पिता ने हत्या का आरोप लगाया था। सूत्रों के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फांसी लगने से दम घुटने से मौत की पुष्टि हुई है। चेहरे पर तीन खरोंच पाई गई है।
मौत खुद के फांसी लगा लेने से हुई है या अन्य किसी के द्वारा लगाई गई, यह अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस ने छात्र के मोबाइल की काल डिटेल निकालकर छानबीन कर रही है। जांच कर रहे दरोगा उदय सिंह शनिवार को पुलिस लाइन में प्रशिक्षण लेने के लिए गए थे। इससे जांच में आगे नहीं बढ़ सकी।