फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Investigation against CO City in corruption case

सीओ सिटी के खिलाफ भ्रष्टाचार की जांच करने आईं इंस्पेक्टर

Mon, 21 Sep 2020 10:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2020 10:24 PM IST
विज्ञापन
Investigation against CO City in corruption case
भ्रष्टाचार मामले में सीओ सिटी के खिलाफ जांच
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। भ्रष्टाचार कर लाखों रुपये अर्जित करने के मामले में सीओ सिटी के खिलाफ जांच शुरू हो गई है। भ्रष्टाचार निवारण संगठन की महिला इंस्पेक्टर ने रविवार शाम को दुष्कर्म पीड़िता व दो इंस्पेक्टरों के बयान दर्ज किए हैं।कोरोना संक्रमित होने से सीओ सिटी नोएडा के अस्पताल में भर्ती हैं। इससे उनके बयान नहीं हो सके।
थाना नवाबगंज क्षेत्र की दुष्कर्म पीड़ित किशोरी से गालीगलौज कर आरोपियों से लाखों रुपये लेकर मुकदमे में फाइनल रिपोर्ट लगाने तथा जनवरी में फतेहगढ़ कोतवाली में लेखपाल की पुत्री से सामूहिक दुष्कर्म के मुकदमे में एक आरोपी का नाम रुपये लेकर निकालने की शिकायत वकीलों ने राज्यपाल से की थी।
विज्ञापन

इसमें सीओ सिटी मन्नी लाल गौंड व तत्कालीन कोतवाल पर लाखों रुपये लेने का आरोप लगाया था। वकीलों की मांग पर मामले की जांच भ्रष्टाचार निवारण संगठन लखनऊ की इंस्पेक्टर अनुराधा सिंह को दी गई। वह रविवार को पुलिस लाइन पहुंचीं। उन्होंने शिकायतकर्ता वकीलों को बुलाकर पूरे मामले की जानकारी लेकर संबंधित दस्तावेज प्राप्त कर लिए। इसके बाद दुष्कर्म पीड़िता के बयान दर्ज किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

किशोरी ने सीओ सिटी पर गालीगलौज करने का आरोप लगाया। लेखपाल की पुत्री से सामूहिक दुष्कर्म के मुकदमे में एक आरोपी का नाम रुपये लेकर निकाले जाने के मामले में तत्कालीन फतेहगढ़ कोतवाल के बयान भी दर्ज किए गए। एक अन्य इंस्पेक्टर के भी बयान दर्ज किए गए। इंस्पेक्टर अनुराधा सिंह ने सीओ सिटी के कार्यालय जाकर दस्तावेज भी खंगाले।

उन्होंने सीओ सिटी की सेवा पुस्तिका व चरित्र पंजिका की प्रमाणित प्रतिलिपि भी मांगी। इससे 31 अक्तूबर को सेवानिवृत्त हो रहे सीओ की पेंशन की कार्रवाई भी अधर में लटक सकती है। सीओ सिटी मन्नी लाल गौंड कोरोना संक्रमित होने से नोएडा के अस्पताल में भर्ती हैं। इससे उनके बयान दर्ज नहीं हो सके। सीओ सिटी ने बताया कि वह अस्पताल में भर्ती हैं। उन्हें प्रकरण की जानकारी नहीं है। अस्पताल से छुट्टी होने के बाद जानकारी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed