फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Instructions for transfer of PHC to another building

पीएचसी का निरीक्षण करने गए सीडीओ की भवन स्वामी से हुई नोकझोंक

Sun, 17 Jan 2021 06:59 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jan 2021 06:59 PM IST
विज्ञापन
Instructions for transfer of PHC to another building
पीएचसी दूसरे भवन में स्थानांतरित करने के निर्देश
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। सीडीओ किराये के भवन में संचालित पीएचसी में रविवार को लगे आरोग्य मेले का निरीक्षण करने पहुंचे। गेट के अंदर खड़ी कार से असुविधा होने पर बाहर करने को कहा। इसको लेकर भवन स्वामी से उनकी जमकर नोकझोंक हो गई। सीडीओ ने पीएचसी दूसरे भवन में स्थानांतरित करने के निर्देश दिए।
भोलेपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मोहल्ला राजन नगला स्थित किराये के भवन में पिछले सात वर्ष से संचालित है। जन आरोग्य मेले में मरीजों की भीड़ लगी थी। सीएचओ शालिनी, स्टाफ नर्स प्रतिभा सिंह, एलटी विनय कुमार, फार्मासिस्ट अखिलेश कुमार व पांच एएनएम मरीज देख रहीं थीं। इसी दौरान सीडीओ डॉ.राजेंद्र पैंसिया व एडीएम विवेक श्रीवास्तव निरीक्षण करने पहुंचे। पीएचसी गेट के अंदर कार खड़ी होने से मरीजों को दिक्कत हो रही थी।
विज्ञापन

इस पर उन्होंने कार बाहर कराने को कहा। स्वास्थ्य कर्मियों ने जानकारी दी कि आए दिन उन लोगों से भवन स्वामी किसी न किसी बात पर विवाद करती हैं। सीडीओ ने पीएचसी में कार खड़ी कर अतिक्रमण करने की बात कही तो भवन स्वामी की पत्नी सुषमा जाटव तेज आवाज में बात करने लगीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि कार उनके भवन में खड़ी है, अपनी पीएचसी हटा ले जाएं। इस पर दोनों में नोकझोंक हो गई। भवन स्वामी विनोद कुमार ने बताया कि एक दिसंबर को वह भवन खाली कराने के संबंध में सीएमओ को पत्र दे चुके हैं। स्वास्थ्य कर्मियों ने उन्हें जानकारी नहीं दी कि अधिकारी निरीक्षण करने आ रहे हैं, नहीं तो वह कार पहले ही हटवा देते।

सीडीओ ने बताया कि भवन स्वामी महिला की तेज आवाज में बोलने की आदत है। मरीजों को असुविधा व स्वास्थ्य कर्मियों को दिक्कत होने से कार हटाने के लिए कहा था। स्वास्थ्यकर्मियों ने भवन स्वामी द्वारा परेशान करने जानकारी दी है। पीएचसी भवन अन्य स्थान पर स्थानांतरित करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed