{"_id":"67057e2eac24fdf13b0f0d74","slug":"inspector-recorded-32-page-statement-in-gangsters-case-farrukhabad-news-c-222-1-sknp1019-116415-2024-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: गैंगस्टर के मुकदमे में इंस्पेक्टर ने दर्ज कराए 32 पेज के बयान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: गैंगस्टर के मुकदमे में इंस्पेक्टर ने दर्ज कराए 32 पेज के बयान
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। माफिया अनुपम दुबे के खिलाफ 27 वर्ष पहले दर्ज हुए गैंगस्टर के मुकदमे में इंस्पेक्टर ने 32 पेज के बयान दर्ज कराए।
पत्रावली नहीं मिलने पर तत्कालीन फतेहगढ़ कोतवाली ने प्रपत्र एकत्र करके अधिकारियों के आदेश पर पुनर्विवेचना कर कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की थी।
फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कसरट्टा निवासी माफिया बसपा नेता डॉ. अनुपम दुबे के खिलाफ वर्ष 1997 में गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज हुआ था। 14 जुलाई 2021 को माफिया ने कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया था। जीआरपी कानपुर ने इंस्पेक्टर हत्याकांड में 13 जुलाई 2021 को उनके घर में दबिश मारी थी। पुलिस ने माफिया का आपराधिक रिकार्ड खंगाला। इसमें गैंगस्टर की पत्रावली तलाशने के बाद भी नहीं मिली थी।
तत्कालीन फतेहगढ़ कोतवाल जेपी पाल ने गैंगस्टर के मुकदमे की पत्रावली के प्रपत्र एकत्र किए। इसके बाद पुलिस व न्यायिक अधिकारियों के आदेश पर गैंगस्टर के मुकदमे की पुनर्विवेचना कर गवाहों के बयान दर्ज कर चार्जशीट दाखिल की थी।
विशेष न्यायाधीश गैंगस्टर कोर्ट रितिका त्यागी ने इंस्पेक्टर जेपी पाल को गवाही के लिए मंगलवार को तलब किया था। जेपी पाल ने कोर्ट में 32 पेज का बयान दर्ज कराया। जिरह के लिए कोर्ट ने 23 अक्तूबर की तिथि नियत की गई है। (संवाद)द