फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Inspector charged with taking five thousand rupees

दरोगा पर लगाया पांच हजार रुपये लेने का आरोप

Wed, 17 Mar 2021 10:19 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 17 Mar 2021 10:19 PM IST
विज्ञापन
Inspector charged with taking five thousand rupees
संग्रह सेवक ने दरोगा पर पांच हजार रुपये रिश्वत लेने का आरोप लगाकर एसडीएम से कार्रवाई की गुहार लगाई है। आरोप लगाया कि सरकारी कर्मचारी होने के बाद भी दरोगा व सिपाही उसको पकड़कर थाने ले गए। साथ ही संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज करने की धमकी देकर दस हजार रुपये की मांग की थी।
विज्ञापन

नवाबगंज थाना क्षेत्र के गांव परमनगर निवासी रामऔतार सिंह कायमगंज तहसील में संग्रह सेवक के पद पर कार्यरत है। मंगलवार को वह संपूर्ण समाधान दिवस से तीन बजे डाक लेकर अपने क्षेत्र में वितरण करने के लिए गया था। डाक देकर वह गांव गंगलऊ जा रहा था।
विज्ञापन

तभी पुलिया के पास नवाबगंज थाने के दरोगा व एक सिपाही ने उसको रोक लिया और पकड़कर थाने ले गए। दरोगा ने दस हजार रुपये मांगे। रुपये न देने पर संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर बंद करने की धमकी दी। इस बारे में थाने से ही तहसीलदार कायमगंज को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद भी दरोगा ने पांच हजार रुपये लेकर उसको छोड़ा। संग्रह सेवक रामऔतार ने एसडीएम नरेंद्र सिंह को प्रार्थना पत्र देकर दरोगा व सिपाही के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। एसडीएम ने जांच के बाद कार्रवाई करने का भरोसा दिया है।

एसओ अंकुश राघव ने बताया कि गोविंद नाम के युवक ने संग्रह सेवक रामऔतार सिंह के खिलाफ प्रार्थना पत्र दिया था। दरोगा प्रार्थना पत्र की जांच करने गए। वहां संग्रह सेवक दरोगा से रौब झाड़ने लगा। इस पर दरोगा उसे पकड़कर थाने ले आए। तहसीलदार का फोन आने पर संग्रह सेवक को छोड़ दिया था। रुपये मांगने का आरोप गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed