{"_id":"61e99fb005ec15442240a12d","slug":"inspector-11-including-three-constables-accused-of-robbery-farrukhabad-news-knp676410520","type":"story","status":"publish","title_hn":"दरोगा, तीन सिपाही समेत 11 पर लूट का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दरोगा, तीन सिपाही समेत 11 पर लूट का आरोप
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। महिला ने दरोगा, तीन सिपाहियों समेत 11 लोगों पर मारपीट व लूटपाट करने का आरोप लगाया है। रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए विशेष अदालत एंटी डकैती में अर्जी दायर की है।
फतेहगढ़ क्षेत्र के गांव दुर्जनपुरवा निवासी महिला सीमा ने गांव के राकेश, रामरहीस, सत्यराम, आदेश, मुकेश, सोनू, प्रदीप, सरह चौकी प्रभारी मोहन सिंह व तीन अज्ञात सिपाहियों के खिलाफ कोर्ट में अर्जी दायर की है। इसमें कहा कि आरोपी राकेश व अन्य लोग उसकी जमीन पर अवैध कब्जा करना चाहते हैं। इसका विरोध करने पर आरोपी विवाद करने को आमादा हो जाते हैं।
14 जनवरी की रात करीब तीन बजे चौकी प्रभारी, तीन सिपाही अन्य आरोपियों के साथ दरवाजे पर आए और गाली गलौज करने लगे। घर के बाहर निकल सभी लोगों को गाली देने से मना किया। चौकी प्रभारी ने कहा कि वह राकेश को जमीन पर कब्जा कराएंगे। अगर कोई विरोध करेगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। गाली गलौज सुनकर पड़ोसी रामनाथ की पुत्री पूजा भी घर के बाहर आ गई।
विज्ञापन
चौकी प्रभारी ने पूजा से मोबाइल छीन लिया। जिसके कवर में पांच सौ रुपये रखे थे। विरोध करने पर उसे और पूजा के साथ मारपीट की। घर के बाहर लगे बल्व तोड़ लिए। टॉर्च भी जबरदस्ती छीन ली। विनय प्रताप की बाइक आरोपी जबरदस्ती उठा ले गए। दहशत फैलाने के लिए आरोपियों ने पुलिस के सामने ही फायरिंग की। पीड़ित के अधिवक्ता प्रमोद तिवारी की दलीलें सुनने के बाद न्यायाधीश ने फतेहगढ़ कोतवाली से आख्या मांगी है। पत्रावली पर सुनवाई के लिए 27 जनवरी की तारीख लगाई गई है।