{"_id":"5f2172d68ebc3e63a61f275c","slug":"inspection-found-two-teachers-absent-salary-stopped-farrukhabad-news-knp5738663174","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनुपस्थित दो शिक्षकों का एक दिन का वेतन रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनुपस्थित दो शिक्षकों का एक दिन का वेतन रोका
विज्ञापन
निरीक्षण में दो शिक्षिकाएं मिलीं गैरहाजिर, वेतन रोका
फर्रुखाबाद। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी लालजी यादव को निरीक्षण में दो स्कूलों में ‘प्रेरणा लक्ष्य’ गलत लिखा मिला। दो शिक्षिकाएं भी अनुपस्थित मिलीं। उन्होंने दोनों विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है और अनुपस्थित शिक्षिकाओं का एक-एक दिन का वेतन रोक दिया है।
बुधवार को बीएसए ने बढ़पुर ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय पपियापुर का सुबह दस बजे निरीक्षण किया। यहां दीवार पर ‘प्रेरणा लक्ष्य’ गलत लिखा देखकर वह हैरान हो गए। शिक्षिका तसीम अंसारी अनुपस्थित थीं। इसके बाद प्राथमिक विद्यालय भाऊपुर खुर्द का निरीक्षण किया। यहां भी ‘प्रेरणा लक्ष्य’ गलत लिखा था। शिक्षिका पिंकी कटियार अनुपस्थित थीं।
बीएसए ने दोनों विद्यालय की प्रधानाध्यापकों को नोटिस जारी कर तीन दिन में ‘प्रेरणा लक्ष्य’ गलत लिखाए जाने के संबंध में स्पष्टीकरण मांगा है। अनुपस्थित शिक्षिकाओं का एक-एक दिन का वेतन रोकते हुए नोटिस जारी किया है। तीन दिन में स्पष्टीकरण मांगा है।