फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   inspaction,farrukabad news

नहीं मिला मस्टर रोल, आडिट टीम लौटी

Wed, 17 Feb 2021 06:29 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 17 Feb 2021 06:29 PM IST
विज्ञापन
inspaction,farrukabad news
कमालगंज। महात्मा गांधी ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के कार्यों का सोशल आडिट करने के लिए बुधवार को 13 ग्राम पंचायतों में दो सदस्यीय आडिट टीमें भेजी गई। कुछ ग्राम पंचायतों में मनरेगा से संबंधित सात प्रकार के रजिस्टर में एक भी रजिस्टर आडिट टीम को नहीं दिखाया गया। वहीं अजीजलपुर ग्राम पंचायत में हुए कार्य का मस्टर रोल ही उपलब्ध नहीं मिला।
विज्ञापन

हर सप्ताह 25 ग्राम पंचायतों में मनरेगा कार्यों का सोशल आडिट कराया जाता है। शुक्रवार को 12 व बुधवार को 13 ग्राम पंचायतों में आडिट किया जाता है। बुधवार को अजीजलपुर में आडीटर राजपाल व रमाकांती पहुंचीं तो सचिव और रोजगार सेवक नाजिम खां अनुपस्थित मिले। भोजापुर मार्ग से जहांगीरपुर की सीमा तक नाला खुदाई व सफाई कार्य का मस्टर रोल उपलब्ध नहीं मिला। निवर्तमान प्रधान सायरा के पति रिफाकत हुसैन ने कहा कि उन्हें इस मस्टर रोल की जानकारी नहीं है। बहोरिकपुर में 459 पंजीकृत मनरेगा श्रमिकों में 123 ही क्रियाशील मिले। मनरेगा के रजिस्टर पूर्व सचिव विजेता के पास बताए गए। अभयपुर में भी रजिस्टर नहीं मिले। रोजगार सेवक ने कहा कि सचिव के पास रजिस्टर हैं। आलूपुर पहुंचे आडीटर श्यामौतार मिश्रा को भी रजिस्टर उपलब्ध नहीं मिले। बंदरखेड़ा ग्राम पंचायत में आडीटर अरविंद शर्मा ने रोजगार सेवक से बात की तो उसने कहा कि वह इस पंचायत से संबद्ध है। अभिलेख नहीं बनाए गए। वहीं, खंड विकास अधिकारी राजेश बघेल ने बताया कि आडिट रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed