{"_id":"616877f6d0014b7f4f31b31e","slug":"injured-truck-helper-dies-in-suspicious-circumstances-farrukhabad-news-knp658338544","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालात में घायल ट्रक हेल्पर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध हालात में घायल ट्रक हेल्पर की मौत
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। दुर्घटना में घायल फिरोजाबाद निवासी ट्रक हेल्पर की लोहिया अस्पताल से सैफई ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। गांव निवासी ट्रक चालक ने ही उसे सीएचसी में भर्ती कराया था। मृतक के चचेरे भाई ने पूछताछ में पुलिस से देवेंद्र के साथ कुछ गलत होने की आशंका जताई है। बताया कि गांव निवासी ट्रक ड्राइवर ही भाई को घर से बुलाकर साथ ले गया था।
कमालगंज के आरपी डिग्री कालेज के पास बुधवार रात हुई दुर्घटना में ट्रक का हेल्पर इंदल सिंह (25) निवासी जमालपुर थाना मरसैना जिला फिरोजाबाद घायल हो गया था। गांव के ही साथी चालक चरन सिंह ने हेल्पर को कमालगंज सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से लोहिया अस्पताल फिर सैफई रेफर कर दिया गया। सैफई ले जाते वक्त रास्ते में इंदल ने दम तोड़ दिया। रात साढ़े 11 बजे चालक ने लोहिया अस्पताल की मोर्चरी में शव रखवा दिया। गुरुवार शाम करीब साढ़े चार बजे मृतक के चाचा का बेटा कमल सिंह गांव के लोगों के साथ मोर्चरी पहुंचा।
पुलिस को पूछताछ में कमल ने बताया कि चरन सिंह मंगलवार को इंदल को घर से बुलाकर ले गया था। बुधवार रात आठ बजे इंदल की मौत की सूचना फोन पर देकर और स्विच ऑफ कर लिया। कमल ने कहा कि इंदल के नाजुक अंग पर गंभीर चोट लगी है। यदि चरन की गलती नहीं है, तो उसे साथ में होना चाहिए था। उसने के साथ कुछ गलत होने का संदेह जताया है। बताया कि ताऊ और ताई की मौत हो चुकी है। इंदल अविवाहित था। घर में अब छोटा भाई देवेंद्र ही है। मामले में पुलिस ने आगे की कार्र वाई शुरू की है।