{"_id":"da4611307a40b44ae42c448c920f7d0c","slug":"indiscriminate-mechanization-trailed-hindi-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंधाधुंध मशीनीकरण से पिछड़ रही हिंदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंधाधुंध मशीनीकरण से पिछड़ रही हिंदी
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
Updated Mon, 14 Sep 2015 11:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजपूत रेजीमेंट सेंटर के लेखा विभाग में सोमवार को हिंदी पखवारे का समापन
विज्ञापन
हुआ। पखवारे में हुई विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया
गया। राजपूत रेजीमेंट सेंटर के लेखा विभाग की ओर से हिंदी पखवारा मनाया
गया। इस दौरान मसौदा लेखन, शब्द कोष, वाद विवाद आदि प्रतियोगिताएं आयेाजित
की गईं। मसौदा लेखन में उदित नारायण दुबे
को प्रथम, अभय कुमार को द्वितीय तथा जल सिंह मीना को तृतीय पुरस्कार मिला। इसी तरह शब्द कोष में प्रथम पुरस्कार नवीन शर्मा को, द्वितीय विकास चंद्र तिवारी तथा तृतीय पुरस्कार मयंक त्रिवेदी को दिया गया। वाद विवाद में विकास चंद्र तिवारी प्रथम, राजीव कुमार द्वितीय, तथा उदित नारायण दुबे तृतीय रहे। विजेताओं को सहायक नियंत्रक आशीष यादव ने
नगद पुरस्कार प्रदान किया। कार्यक्रम में सहायक नियंत्रक ने कहा कि आधुनिक युग में अंधाधुंध मशीनीकरण के कारण हिंदी का विकास नहीं हो पा रहा है। हिंदी से ही पूरे देश को एक सूत्र में पिरोया जा सकता है। संचालन कर रहे शिवकुमार
मीना ने कहा कि हिंदी को रोजगार की भाषा बनाने से हिंदी का जल्द विस्तार होगा। इस मौके पर काशी प्रसाद, प्रभु नैथानी, उमेश तिवारी, राजेश कुमार , दीपक कुमार पांडेय, अमृत लाल पटेल, उपेंद्र यादव आदि मौजूद रहे।
हिंदी का हो सरलीकरण - भूपेंद्र सहाय
जनपद न्यायालय हिंदी विधि प्रतिष्ठान फर्रुखाबाद इकाई के तत्वावधान में दीवानी न्यायालय के मनोरंजन कक्ष में हिंदी दिवस समारोह का आयोजन कार्यकारी जिला जज भूपेंद्र सहाय की अध्यक्षता में हुआ। इसमें प्रभारी जिला जज ने कहा कि हिंदी के विकास के लिए प्रयास किया जाना चाहिए। हिंदी का सरलीकरण किया जाए।
अधिवक्ता गिरधर गोपाल ने हिंदी विधि प्रतिष्ठान के विषय में जानकारी दी। हिंदी निबंध प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। इस दौरान अधिवक्ता जवाहर सिंह गंगवार, सुरेंद्र सिंह सोमवंशी, सगीर अहमद खां तथा व्यवहार न्यायाधीश राजीव रंजन ने न्यायपालिका में हिंदी भाषा के प्रयोग पर जोर दिया। सुनील दत्त तिवारी ने काव्य पाठ किया।
कार्यक्रम का संचालन कुटुंब न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश महेंद्र प्रसाद चौधरी ने किया। इस दौरान न्याय पालिका में हिंदी में काम करने के संकल्प पत्र भी भरवाए गए। वहीं एबीआरसी बढ़पुर भारती मिश्रा ने न्याय पंचायतों के प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालयों में निबंध, जन जन की भाषा हिंदी कहानी पूरी करो, कविता लेखन तथा आओ शब्द भंडार बढ़ाएं तथा
वाद विवाद प्रतियोगिताओं का आयोजन कराया। इनमें पूर्व माध्यमिक विद्यालय बाग लकूला की छात्रा पूजा ने प्रथम, आयुष कुमार ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। पूर्व माध्यमिक विद्यालय मसेनी में कृष्णा ने प्रथम, पूजा ने द्वितीय, पूर्व माध्यमिक विद्यालय निनौआ में अनामिका ने प्रथम, अवनीश ने द्वितीय, पूर्व माध्यमिक विद्यालय अर्जुन नगला में विशाल ने प्रथम,
गीता ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। पूर्व माध्यमिक विद्यालय जैतपुर में ज्ञानती देवी ने प्रथम, अंकित शर्मा ने द्वितीय, प्राथमिक विद्यालय ढिलावल में रवि ने प्रथम, अवनीश ने द्वितीय, पूर्व माध्यमिक विद्यालय ढिलावल में अंकुश ने प्रथम और मनोज ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इस दौरान रजनीश दीक्षित, मीरा कटियार, रानी रस्तोगी, गीता कटियार, सुमन बाथम, सारिका पांडेय, पंकज कुमार, दीप्ती मौजूद रहे।
आर्यावर्त ग्रामीण बैंक में सोमवार को हुए शिक्षक सम्मान समारोह एवं हिंदी दिवस कार्यक्रम में भारती मिश्र ने कहा कि हिंदी हमारी राष्ट्र भाषा है। इसलिए इस पर ज्यादा से ज्यादा ध्यान दें। क्षेत्रीय प्रबंधक विमल कृष्ण ने विजय बहादुर सिंह यादव,
भारती मिश्र, राजेश प्रताप सिंह और ऊषा द्विवेदी को शाल उढ़ाकर एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर एके गुप्ता, एचडी अग्रवाल, मुख्य प्रबंधक आरपी सिंह और मधुसूदन आदि मौजूद रहे।