फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Indians living in Qatar and Kuwait are scared, their families are worried

Farrukhabad News: कतर व कुवैत में रह रहे भारतीय सहमे, परिजन चिंतित

Tue, 03 Mar 2026 01:39 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Tue, 03 Mar 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
Indians living in Qatar and Kuwait are scared, their families are worried
फर्रुखाबाद/कमालगंज। अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध के खाड़ी देशों में भी फैलने से वहां रह रहे भारतीय सहमे हुए हैं। परिजन और रिश्तेदार लगातार फोन से संपर्क बनाए हुए हैं। कुवैत में स्कूल बंद कर ऑनलाइन पढ़ाई कराई जा रही है। बाहर भीड़ भी नहीं लगने दी जा रही है। कतर व कुवैत में फंसे लोगों के परिजन चिंतित हैं।
विज्ञापन

कमालगंज के मोहल्ला सुभाषनगर निवासी हाजी अशफाक के पुत्र आफताब अहमद 2003 में कुवैत गए थे। उन्होंने कमालगंज के जनता इंटर कॉलेज से पढ़ाई करने के बाद अलीगढ़ से एमएससी की थी। वह, वहां चिकित्सा क्षेत्र की मशीनों से जुड़े व्यवसाय में काम करते हैं। कुवैत पर हमले को लेकर सुभाषनगर मोहल्ले के लोग चिंतित हैं। इस समय हाजी अशफाक का परिवार छोटे बेटे सुहैल के पास दिल्ली में है। यहां के लोगों ने सुहैल से बात कर आफताब के बारे में कुशल क्षेम पूछी।
विज्ञापन

सुहैल ने फोन पर संवाद न्यूज एजेंसी को बताया कि भाई से मैसेज के द्वारा बात हो रही है। कभी कॉल भी लग जाती है। व्हाट्सएप कॉल में नेटवर्क की समस्या रहती है। आफताब ने बताया था कि वहां कुवैत में बाहर भीड़ लगाने पर मनाही है। स्कूल-कॉलेज बंद हो गए हैं। पढ़ाई ऑनलाइन कर दी गई है। हालत बिगड़ी तो भारतीय दूतावास से गाइडलाइन मिलने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं महमदपुर अचला नवादा निवासी हाजी इदरीश के बेटे मोहम्मद नफीस कतर में हैं। वह 10 फरवरी को ही एक माह रहकर वापस कतर गए। नफीस के पिता हाजी इदरीश इस समय अपनी ससुराल गुरसहायगंज के डुंडवा में परिवार समेत हैं। कतर में रह रहे नफीस की पत्नी, बेटा एवं बेटी डुंडवा में ही हैं। नफीस के साले महमदपुर अचला निवासी अतीक पप्पू ने बताया कि नफीस भाई से फोन पर बात हुई थी। कतर में लोग सहमे हुए हैं। राशन-पानी इकट्ठा कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed