फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Indecency with health team in Gorkheda, uproar

गौरखेड़ा में स्वास्थ्य टीम से अभद्रता, हंगामा

Fri, 04 Jun 2021 10:03 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jun 2021 10:03 PM IST
विज्ञापन
Indecency with health team in Gorkheda, uproar
गौरखेड़ा में स्वास्थ्य टीम से अभद्रता, हंगामा
विज्ञापन

कंपिल। वैक्सीन लगाने गौरखेड़ा पहुंची स्वास्थ्य टीम से ग्रामीणों ने अभद्रता कर दी। तहसीलदार की मौजूदगी में जमकर हंगामा किया। विवाद खड़ा करने वाले दो ग्रामीणों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
ग्राम पंचायत गौरखेड़ा की कुल आबादी करीब 1800 है। यहां तहसीलदार प्रदीप कुमार, ग्राम पंचायत अधिकारी स्वास्थ्य टीम के साथ टीकाकरण कराने पहुंचे। टीम ने घर-घर जाकर वैक्सीन लगवाने के लिए कहा। बावजूद इसके लोग नहीं पहुंचे। कुछ ने घरों में बाहर से ताला डलवा दिया, तो कुछ खेतों में चले गए।
विज्ञापन

कई लोग छतों पर दुबक गए। ग्राम प्रधान ने कुछ लोगों को जागरूक कर वैक्सीन लगवाई। वहीं एक दंपति वैक्सीन के डर से भाग निकले, जबकि उनका रजिस्ट्रेशन हो चुका था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान टीम ने ग्रामीण नरेंद्र जाटव, रनवीर सिंह आदि को जागरुक कर वैक्सीन लगाने का प्रयास किया लेकिन ग्रामीणों ने हंगामा कर स्वास्थ्य कर्मियों से अभद्रता कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस दो ग्रामीणों को थाने ले आई। ग्राम पंचायत अधिकारी कमल कुमार ने बताया कि लगभग 20 लोगों को टीका लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed