{"_id":"5b7daa0c42c79246627ab1a3","slug":"in-the-goddess-khuda-arose-for-flood-victims-of-kerala","type":"story","status":"publish","title_hn":"दरबारे खुदा में केरल के बाढ़ पीड़ितों के लिए उठे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दरबारे खुदा में केरल के बाढ़ पीड़ितों के लिए उठे
फर्रुखाबाद
Updated Wed, 22 Aug 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
छोटी ईदगाह में नमाज अदा करते अकीदतमंद।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ईदुल अजहा पर बुधवार को ईदगाहों और मस्जिदों में वतन की खुशहाली और केरल के बाढ़ पीड़ितों के लिए दुआ मांगी गई। एक-दूसरे के गले मिलकर त्योहार की मुबारकबाद दी। घरों में कुर्बानी दी गईं।
नई ईदगाह में मौलाना मोअज्जम अली ने नमाज अदा कराई। एक साथ हजारों लोगों के सिर अल्लाह के दरबार में झुक गए। कहा कि मुसलमान हजरत इब्राहीम व उनके बेटे हजरत इस्माइल की कुर्बानी से सबक लें। उन्होंने इबादतगाहों की हिफाजत, वतन की खुशहाली और केरल के बाढ़ पीड़ितों को राहत पहुंचाने की अल्लाह से दुआ मांगी। अफगन शेर खां, वसीमुज्जमा खां, अनवर राईन, हाजी नाजिम शमसी, मुजफ्फर हुसैन रहमानी और नदीम आदि मौजूद रहे।
उधर, अर्राह पहाड़पुर स्थित पुरानी ईदगाह में काजी मुताहिर अली ने नमाज अदा कराई। मौलाना एजाज नूरी ने ईदुल अजहा के बारे में बताया। इस अवसर पर खुर्शीद अहमद, नवाब काजिम हुसैन, अनिल मिश्र और हाजी दिलदार हुसैन आदि रहे। मस्जिद काजी साहब में हाफिज हारुन, मस्जिद हुसैनिया मुजीबिया में शाह फसीह मुजीबी और मस्जिद शमसेर खां में हाफिज मुन्नवर की इमामत में नमाज अदा की गई। सुनहरी मस्जिद में शिया मुसलमानों ने मौलाना सदाकत हुसैन सैंथली की इमामत में नमाज पढ़ी। मुम्ताज हुसैन, आफताब हुसैन, मुईन, मून और सलीम हैदर आदि रहे। फतेहगढ़ ईदगाह में हाफिज राशिद की इमामत में हर्षोल्लास के साथ नमाज अदा की गई। रिजवान ताज, हाजी अल्लादीन, युनूस अंसारी, हाजी रहमत अली और डॉ. अनवार अहमद आदि रहे।