{"_id":"6102de168ebc3e092d3c5c4a","slug":"in-rain-due-to-fault-seven-substation-stopped-working-farrukhabad-news-knp6431463111","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश में आए फाल्टों से सात विद्युत उपकेंद्र हुए ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश में आए फाल्टों से सात विद्युत उपकेंद्र हुए ठप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। बुधवार देर रात बारिश के चलते 33 व 11 केवी लाइनों में आए फाल्टों से सात विद्युत उपकेंद्र ठप हो गए। इससे 450 गांवों की बिजली गुल हो गई। सुबह फाल्ट ठीक कराकर बिजली चालू की गई। इसके बाद कटौती से फिर बिजली गुल हो गई। साहबगंज और गंगापार क्षेत्र के चार उपकेंद्र शाम तक चालू न होने से 350 गांवों की बिजली गायब रही।
बुधवार रात तेज हवा व बारिश से साहबगंज व बवना विद्युत उपकेंद्रों की 33 केवी लाइनों पर पेड़ टूटकर गिर पड़े। इससे दोनों उपकेंद्र ठप होने से 100 गांवों की बिजली गुल हो गई। पेड़ों को काटकर हटाने और तारों को जोड़ने का काम कराया गया। गंगापार क्षेत्र की 33 केवी लाइन गुरुवार सुबह छह बजे फाल्ट से बंद हो गई। इससे अमृतपुर, तहसील, राजेपुर व सलेमपुर विद्युत उपकेंद्र ठप होने से तीन सौ गांवों की बिजली गुल हो गई। फाल्ट सही कराए गए, तब तक कटौती के चलते बिजली बंद गई। दिन में 1:20 बजे बिजली चालू हो
सकी। बारिश के चलते दोपहर 1:58 बजे फिर से 33 केवी लाइन में फाल्ट आने से चारों उपकेंद्र ठप हो गए। मोहम्मदाबाद क्षेत्र में विद्युत उपकेंद्र नीबकरोरी द्वितीय के फीडरों की 11 केवी लाइनों में कई जगह फाल्ट आ गए। वहीं नगदा इंद में इंसूलेटर खराब हो गया। कर्मचारियों ने फाल्ट ठीक किए, तब तक कटौती शुरू हो गए। इस कारण दोपहर बाद बिजली मिल सकी। गंगापार क्षेत्र के चारों विद्युत उपकेंद्र और साहबगंज विद्युत उपकेंद्र शाम तक चालू न होने से 350 गांवों की बिजली ठप रही। गंगापार क्षेत्र के जेई सत्येंद्र सिंह ने
विज्ञापन
बताया कि बारिश से फाल्ट आने से बिजली आपूर्ति में समस्या आ रही है। फाल्टों को ठीक कराकर बिजली दी जाएगी। एसडीओ नवाबगंज रामकुमार ने बताया कि साहबगंज विद्युत उपकेंद्र के फाल्टों को ठीक कर जल्द बिजली चालू कराई जाएगी।