{"_id":"60fb00478ebc3e584c572558","slug":"in-murder-case-four-accused-arrested-farrukhabad-news-knp6419964164","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने चारो हत्यारोपियों को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने चारो हत्यारोपियों को किया गिरफ्तार
विज्ञापन
संकिसा। बंधक बनाकर साले की हत्या कर बहनोई को घायल करने की घटना में पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने घटना में प्रयुक्त डंडा, बेल्ट व पटा बरामद कर लिया।
मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव तेेरा गढ़िया निवासी श्रीपाल चार दिन पहले मेरापुर थाना क्षेत्र के गांव पिलखना निवासी बहनोई अमर सिंह के घर गया था। श्रीपाल ने कई माह पहले गांव गणेशपुर निवासी पुष्पेंद्र उर्फ पिंटू के नौकर जितेंद्र की शादी कराने के नाम पर साठ हजार रुपये लिए थे। श्रीपाल ने जितेंद्र की शादी भी नहीं कराई और रुपये वापस करने में आनाकानी कर रहा था।
बुुधवार को बहनोई अमर सिंह के साथ श्रीपाल सराय अगहत से बाजार करके वापस गांव आ रहा था। तभी रास्ते में पुष्पेंद्र उर्फ पिंटू, विनीत, अखिलेश व जितेंद्र ने साले-बहनोई को रोक लिया और कारखाने में बंधक बनाकर डंडे, बेल्ट व पटा से पीट-पीटकर श्रीपाल की हत्या कर दी थी। मारपीट में अमर सिंह घायल हो गया था। पुलिस ने अमर सिंह के पुत्र लाखन की तहरीर चारो लोगों के खिलाफ हत्या व एससी/एसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज किया था। मुकदमे की जांच कर रहे सीओ राजवीर सिंह गौर ने गुरुवार की रात दबिश देकर चारो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने घटना में प्रयुक्त डंडा, बेल्ट, पटा बरामद कर लिया। आगे की कार्रवाई के लिए पुलिस छानबीन कर रही है।