{"_id":"69add3e7b7c3676ec40c1b45","slug":"imam-going-to-lead-namaz-assaulted-mobile-broken-farrukhabad-news-c-222-1-frk1001-138566-2026-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: नमाज पढ़ाने जा रहे इमाम से मारपीट, मोबाइल तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: नमाज पढ़ाने जा रहे इमाम से मारपीट, मोबाइल तोड़ा
Mon, 09 Mar 2026 01:24 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Mon, 09 Mar 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
नवाबगंज। नगर पंचायत के वार्ड संख्या 16 किदवई नगर स्थित मोहल्ला जाफर नगर की शाही मस्जिद के इमाम मोहम्मद शोएब के साथ रविवार शाम कुछ युवकों ने मारपीट कर दी। हमलावरों ने उनके साथियों को भी पीटा, मोबाइल फोन तोड़कर नाली में फेंक दिया और टोपी भी नाली में डाल दी। घटना के बाद घायल इमाम अपने साथियों के साथ थाने पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी।
तहरीर में इमाम ने बताया कि वह अपने साथी नासिर और हारून के साथ गांव से नवाबगंज शाही मस्जिद में नमाज पढ़ाने और रोजा इफ्तार कराने के लिए रविवार शाम करीब 6:30 बजे आ रहे थे। रास्ते में चौराहे पर वे कुछ सामान खरीदने के लिए रुक गए। इसी दौरान बरतल गांव निवासी एक युवक वहां पहुंचा और उसके साथ गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर उसने मारपीट शुरू कर दी। आरोप लगाया कि युवक के साथ मौजूद अन्य लोगों ने भी नासिर और हारून के साथ मारपीट की। इस दौरान हमलावरों ने इमाम का मोबाइल फोन तोड़कर नाली में फेंक दिया और उनकी टोपी भी नाली में डाल दी। इमाम ने हमलावरों पर कार्रवाई करने की मांग की। प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार ने बताया कि आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस टीम भेजी गई है। तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।