फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   illigal consturction in farrukhabad

सड़क निर्माण को जेसीबी से अवैध निर्माण ढहाया

Thu, 04 Jun 2020 10:40 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2020 10:40 PM IST
विज्ञापन
illigal consturction in farrukhabad
फतेहगढ़ के मोहल्ला वनखड़िया रखा तिराहे पर पांच लाख रुपये की लागत से 70 मीटर इंटरलॉकिंग सड़क स्वीकृत है। उसी रास्ते पर मोहल्ले के सूबेदार ने मकान की बाउंड्रीवाल व शौचालय बना रखा था। बुधवार शाम कब्जेदार से खुद ही अतिक्रमण हटाने की कहने के लिए पालिका कर्मी गए तो उन्हें अभद्रता कर भगा दिया गया।
विज्ञापन

गुरुवार को ईओ ने पुलिस बल के साथ मौके पर जाकर जेसीबी से अतिक्रमण ढहा दिया। भवन स्वामी के पुत्र के विरोध करने पर उसे पुलिस ने जीप में डाल लिया। उसकी पत्नी की महिला आरक्षियों से जमकर नोकझोंक हुई।
विज्ञापन

जिलाधिकारी के आदेश पर ईओ रश्मि भारती सुबह फतेहगढ़ कोतवाली से पुलिस बल, लेखपाल गौरव अग्निहोत्री, जेई सुहेल अहमद के साथ मौके पर पहुंची। लेखपाल ने पैमाइश की तो करीब चार बीघा भूूमि पर अवैध निर्माण मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं पड़ोस में गौरव दुबे के खेत में भी स्थानीय लोगों का कब्जा मिला। रास्ते में बनी सूबेदार के घर की बाउंड्रीवाल ईओ ने जेसीबी से तुड़वाना शुरू किया। इसी बीच सूबेदार का पुत्र रामकुमार विरोध करने लगा। कहा कि बिना नोटिस के निर्माण कैसे गिरा सकते हैं। अभद्रता करने पर पुलिस रामकुमार को पकड़कर ले जाने लगी।
यह देख उसकी पत्नी रेनू आगबबूला हो गई। कहा कि नगरपालिका के नलकूप विभाग में तैनात कर्मी मोहल्ले के निवासी नन्हें के इशारे पर उसका मकान गिराया गया। महिला आरक्षिओं ने उसे पकड़ा तो जमकर नोकझोंक व धक्कामुक्की हो गई।
हालांकि बाद में उसे छोड़ दिया गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि पालिका की करीब 69 बीघा भूमि पर अवैध कब्जा है। कुछ लोग तो पालिका की भूमि बेच भी चुके हैं।

ईओ रश्मि भारती ने बताया कि सूबेदार को एक सप्ताह पूर्व अतिक्रमण हटाने को नोटिस दिया गया था। जिलाधिकारी के आदेश पर अतिक्रमण हटाया गया। पालिका की भूमि पर अन्य कब्जेदारों की सूची बनाई जा रही है। उन्हें नोटिस दिया जाएगा। बाद में अतिक्रमण हटाया जाएग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed