फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Illegal sawing machine and protest against cutting of green trees

अवैध आरा मशीन व हरे पेड़ों के काटने का विरोध

Wed, 16 Dec 2020 10:17 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 16 Dec 2020 10:17 PM IST
विज्ञापन
Illegal sawing machine and protest against cutting of green trees
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कायमगंज। क्षेत्र में अवैध तरीके से चल रही कई आरा मशीनों व हरे पेड़ की कटान सहित कई अन्य अवैध कामों के विरोध में हिंदू जागरण मंच के नेता ने एसडीएम सुनील कुमार को ज्ञापन दिया है। इसमें अवैध आरा मशीनों को बंद कराने की मांग की है।

हिंदू जागरण मंच के विभागाध्यक्ष प्रदीप सक्सेना कई कार्यकर्ताओं के साथ तहसील कार्यालय पहुंचे। उन्होंने एसडीएम को ज्ञापन दिया। इसमें कहा कि सरकार पर्यावरण सुरक्षित बचाये रखने के लिए अभियान चला रही है, वहीं क्षेत्र में कई अवैध आरा मशीनें चल रही हैं। साथ हरे पेड़ों की कटान भी धड़ल्ले से हो रही है। इसके अलावा नगर के मुख्य चौराहे से गंगा दरवाजा व सीपी स्कूल तक कई दुकानों में खुलेआम मिलावटी डीजल बेचा जा रहा है। साथ ही मिट्टी व बालू का अवैध खनन खुलेआम हो रहा है। सुबह से शाम तक बालू व मिट्टी लदी ट्रैक्टर ट्रालियां देखी जा सकती हैं। साथ ही सट्टे का कारोबार भी खूब चल रहा है। ज्ञापन में अनूप चौबे, अवधेश यादव, शनि शर्मा, रिंकू कौशल, शिवमंगल कौशल आदि के हस्ताक्षर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed