फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Illegal mining student dipped deep into the pond, death in farrukhabad

अवैध खनन से गहरे हुए तालाब में छात्र डूबा, मौत

Wed, 27 Mar 2019 12:07 AM IST
farrukhabad Published by: मनोज कुमार Updated Wed, 27 Mar 2019 12:07 AM IST
विज्ञापन
Illegal mining student dipped deep into the pond, death in farrukhabad
मेरापुर थाना क्षेत्र के गांव मुरान में कक्षा पांच का छात्र स्कूल के पास खनन से गहरे हुए तालाब में डूब गया। उसे बचाने को उतरा ग्रामीण भी डूबने लगा। अन्य ग्रामीणों ने उसे किसी तरह बचा लिया। पर, छात्र को नहीं बचाया जा सका और उसकी डूबने से मौत हो गई। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने ने इनकार कर दिया। छात्र के माता-पिता व बाबा की पहले ही मौत हो चुकी है। दादी पालन पोषण कर रही थीं।
विज्ञापन


गांव मुरान निवासी 13 वर्षीय छात्र अरुण सिंह के पिता सोनू सिंह गुजरात में प्राइवेट कंपनी में काम करते थे। वहां सड़क दुर्घटना में करीब सात वर्ष पूर्व उनकी मौत हो गई थी। करीब दस वर्ष पूर्व अरुण की मां पूनम की कैंसर की वजह से जान चली गई। उसके बाबा शिव करण सिंह की भी मौत हो चुकी है। इसके चलते अरुण व उसकी बहन शालू (15) का पालन पोषण दादी अरुणा देवी ही कर रही थीं। अरुण कुमार गांव के ही प्राथमिक विद्यालय में कक्षा पांच में पढ़ता था। मंगलवार को वह स्कूल में पढ़ने गया था। स्कूल के पास ही तालाब है। ग्रामीणों का आरोप है कि कुछ लोगों ने पिछले वर्ष तालाब सूख जाने पर इसमें अवैध खनन किया था। इससे इसकी गहराई ज्यादा हो गई। उसमें बतखें हैं। खेल-खेल में वह उन्हें पकड़ रहा था। तभी वह तालाब में घुस गया। इससे वह डूबने लगा। यह देख गांव की एक महिला ने शोर मचाया। 
विज्ञापन


इस पर गांव के सुरेंद्र सिंह उसे बचाने के लिए तालाब में डूबने लगे। यह देख गांव के अन्य लोगों ने उन्हें बचाने को तालाब में छलांग लगा दी। ग्रामीणों ने सुरेंद्र सिंह को बचा लिया और बाहर निकाल लिया। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद छात्र को ग्रामीण तालाब से खोज सके। पर, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इससे उसकी दादी अरुणा देवी व बहन शालू का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed