{"_id":"60ca20338ebc3e32a7166654","slug":"if-there-is-a-problem-with-gunny-bags-the-machine-has-given-it-somewhere-farrukhabad-news-knp6345537136","type":"story","status":"publish","title_hn":"गेहूं खरीद : बारदाने की दिक्कत तो कहीं मशीन ने दिया दगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गेहूं खरीद : बारदाने की दिक्कत तो कहीं मशीन ने दिया दगा
विज्ञापन
बारदाने की दिक्कत तो कहीं मशीन ने दिया दगा
फर्रुखाबाद। सरकारी गेहूं खरीद की तिथि बढ़ने के पहले दिन बुधवार को कहीं बारदाने की समस्या रही तो कहीं ई-पॉप मशीन दगा दे गई। इससे अधिकांश क्रय केंद्रों पर गेहूं की खरीद नहीं हो सकी। मंडियों में स्थित क्रय केंद्रों पर ही विधिवत गेहूं की खरीद की जा सकी।
जनपद में गेहूं खरीद की अंतिम तिथि 22 जून कर दी गई है। अभी 2047 पंजीकृत किसानों का गेहूं खरीदा जाना है। जिले में 41 क्रय केंद्र संचालित हैं। बुधवार को किसान गेहूं लेकर क्रय केंद्रों पर पहुंचे तो कहीं बारदाना न होने की बात कही गई जबकि कई केंद्रों पर मशीन के काम न करने से केंद्र प्रभारियों ने गेहूं तौलने से मना कर दिया। इससे खरीद की तिथि बढ़ने के बावजूद किसान भटकते रहे। राजेपुर क्षेत्र के क्रय केंद्रों पर खासी दिक्कत रही।
जिले में पंजीकृत 9691 किसानों में से अब तक 7644 किसानों से 32 हजार मीट्रिक टन से अधिक गेहूं खरीदा जा चुका है। डिप्टी आरएमओ ने बताया कि सातनपुर, मोहम्मदाबाद, कमालगंज व कायमगंज मंडी में संचालित सात क्रय केंद्रों पर ई-पॉप मशीन काम करती रही।
विज्ञापन
वहां खरीद भी की गई। मंडी के बाहर वाले क्रय केंद्रों पर मशीन न चलने की जानकारी मिली है। जिन क्रय केंद्रों पर गेहूं भंडारण की सही व्यवस्था है, वहीं गेहूं खरीद करने के आदेश हैं।
अपर जिलाधिकारी विवेक श्रीवास्तव ने बताया कि जिले में 431 पंजीकृत किसानों को टोकन जारी किए जा चुके हैं। पहले टोकन वाले किसानों का गेहूं खरीदा जाएगा। इसके बाद नए टोकन जारी कर गेहूं खरीद होगी।
बारदाना न होने से नहीं हो सकी गेहूं की तौल
अमृतपुर। तहसील क्षेत्र के अधिकांश क्रय केंद्रों पर बारदाना न होने से गेहूं की तौल नहीं की गई। वहीं कई क्रय केंद्र बंद रहे।
साधन सहकारी समिति पिथनापुर, हरसिंहपुर गहलावर क्रय केंद्रों पर ताले लगे रहे। केंद्र प्रभारियों का पता नहीं और मोबाइल भी स्विच ऑफ थे। साधन सहकारी समिति अमृतपुर में बारदाना(बोरा) न होने से गेहूं की तौल नहीं की गई। कृषक सेवा केंद्र अमृतपुर के ताले नहीं खुले। बताया गया कि केंद्र प्रभारी हरिओम मिश्रा की तबीयत खराब है। किसानों की गेहूं लदी ट्राली कई दिनों से खड़ी हैं।
केंद्र पर मौजूद किसान संजय सिंह, अजय कुमार, विनय कुमार, रामशंकर, छोटेलाल आदि का कहना है कि उन लोगों के पास टोकन होने के बावजूद गेहूं की तौल नहीं की जा रही है। जबकि बिचौलिये बिना नंबर के ही गेहूं तौला रहे हैं। केंद्र प्रभारी मनमानी कर रहे हैं।
आलू संघ राजेपुर के क्रय केंद्र पर गांव करनपुर दत्त निवासी मनोज कुमार के गेहूं की तौल की गई। फीडिंग कराने की नौबत आई तो मशीन दगा दे गई। केंद्र प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि तकनीकी खराबी के चलते मशीन से गेहूं खरीद का डाटा पोर्टल पर अपलोड नहीं हो रहा है।
एडीएम ने पीसीएफ प्रबंधक की लगाई क्लास
पीसीएफ के क्रय केंद्रों पर गेहूं खरीद की शुरुआत से बारदाना की समस्या रही। बुधवार को अपर जिलाधिकारी विवेक श्रीवास्तव को नवाबगंज के क्रय केंद्र कनासी व राजेपुर ब्लाक क्षेत्र के कई केंद्रों पर बारदाना न पहुंचाए जाने की शिकायत मिली। इस पर एडीएम ने पीसीएफ जिला प्रबंधक को फोन कर क्लास लगाई और उन्हें क्रय केंद्रों पर तत्काल बारदाना पहुंचाने के निर्देश दिए।
एसडीएम ने किया निरीक्षण
नवाबगंज। कस्बा स्थित विपणन शाखा गोदाम पर संचालित गेहूं क्रय केंद्र का एसडीएम कायमगंज सुनील कुमार यादव ने निरीक्षण किया। उन्होंने केंद्र प्रभारी संतोष कुमार यादव से गेहूूं खरीद की जानकारी लेने के साथ खरीद से संबंधित अभिलेख देखे। केंद्र प्रभारी ने एसडीएम को बताया कि पोर्टल बंद होने से किसानों का गेहूं नहीं तौला जा सका।