{"_id":"5fe734618ebc3e3b8c4ea9cc","slug":"identification-of-dead-woman-in-road-accident-farrukhabad-news-knp6021848122","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की टक्कर से मरी महिला की हुई शिनाख्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक की टक्कर से मरी महिला की हुई शिनाख्त
विज्ञापन
राधा का फाइल फोटो।
- फोटो : FARRUKHABAD
सड़क हादसे में मृत महिला की शिनाख्त
फर्रुखाबाद। राजेपुर थाना क्षेत्र में फर्रुखाबाद-बदायूं मार्ग पर गाजीपुर गांव के सामने शुक्रवार रात ट्रक की टक्कर से मृत महिला के शव की शिनाख्त हो गई है। पति के साथ दावत से लौटते समय हादसे का शिकार हो गई थी।
लोहिया अस्पताल में शव की शिनाख्त गाजीपुर के विजय बाथम ने मां राधा देवी (50) पत्नी राधेश्याम के रूप में की। विजय ने बताया कि पिता और मां भुड़िया भेड़ा में रिश्तेदार के यहां दावत मेें गए थे। मां ने पिता से घर चलने के लिए कहा था, पहले तो उन्होंने इनकार कर दिया लेकिन शाम को घर के लिए चल दिए। रात करीब साढ़े आठ बजे वाहन से उतरने के बाद रोड पार करते समय ट्रक ने टक्कर मार दी थी।
राधा देवी के चार पुत्र विजय, हीरालाल, लल्ला बाबू, लक्ष्मण और तीन बेटियों में संगीता, रचना और वंदना हैं। वंदना की शादी हो चुकी है। महिला की मौत की सूचना पर महिला-पुरुष लोहिया अस्पताल पहुंच गए थे।